फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   In situ activists protest against privatization of railways

रेलवे के निजीकरण के विरोध में सीटू कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन

Fri, 17 Jul 2020 11:19 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 17 Jul 2020 11:19 PM IST
विज्ञापन
In situ activists protest against privatization of railways
रेलवे स्टेशन पर प्रदर्शन करते सीटू कार्यकर्ता । - फोटो : HARIDWAR
रेलवे के निजीकरण के विरोध में सीटू कार्यकर्ता उतर आए। कार्यकर्ताओं ने रेलवे स्टेशन परिसर में केेंद्र सरकार के विरोध में नारेबाजी की। इस दौरान सीटू जिला अध्यक्ष पीडी बलूनी ने कहा कि केंद्र सरकार अपना घाटा पूरा करने के लिए सार्वजनिक संस्थानों को औने पौने दामों में उद्योगपतियों को बेच रही है।
विज्ञापन

रेलवे स्टेशन पर प्रदर्शन करते हुए पीडी बलूनी ने कहा कि निजीकरण नीति के तहत केंद्र सरकार 109 रेल गाड़ियों का संचालन निजी क्षेत्र को सौंपने जा रही है। इसके पहले केंद्र सरकार रेलवे में बिजली, सिग्नल, रोलिंग, निर्माण व मरम्मत से संबंधित कार्यों में सौ फीसदी विदेशी पूंजी निवेश को हरी झंडी दिखा चुकी है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि रेलवे का निजीकरण केवल रेल कर्मचारियों से संबंधित नहीं है। बल्कि इस फैसले का पूरे देश पर दूरगामी असर होगा। आम नागरिकों व गरीब मजदूर वर्ग इससे सबसे ज्यादा प्रभावित होगा। आरपी जखमोला ने कहा कि न्यूजीलैंड, इंग्लैंड, आस्ट्रेलिया, अर्जेंटिना आदि कई देशों में रेलवे के निजीकरण के दुष्प्रभावों के चलते जनता के दबाव में सरकारों को पुन: रेलवे का राष्ट्रीयकरण करना पड़ा। केंद्र सरकार को रेलवे के निजीकरण के फैसले को तुरंत वापस लेना चाहिए। प्रदर्शन करने वालों में इमरत सिंह, एमपी जखमोला, अशोक चौधरी, आरसी धीमान, वीरेंद्र सिंह, डीपी रतूड़ी, उदयवीर सिंह, कय्यूम खान, हरीशचंद्र, राजकुमार, अनिल कुमार, आजाद, नवीन, धर्मपाल, रविंद्र, राजीव कुमार, मक्कू राम आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed