{"_id":"587902fd4f1c1bc156ba9bb4","slug":"in-england-the-son-of-luxor-read","type":"story","status":"publish","title_hn":" इंग्लैंड में पढ़ेगा लक्सर का बेटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इंग्लैंड में पढ़ेगा लक्सर का बेटा
अमर उजाला ब्यूरो हरिद्वार
Updated Fri, 13 Jan 2017 10:12 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
जवाहर नवोदय विद्यालय रोशनाबाद के कक्षा 11 के छात्र यशनीत ने इंग्लैंड की ओर से आयोजित की जाने वाली पेस्टालॉजी छात्रवृत्ति परीक्षा पास करने में सफलता प्राप्त की है। यशनीत को उच्च शिक्षा हासिल इंगलैंड में हासिल करेगा। इसका पूरा खर्चा भी वहां की सरकार उठाएगी। इस परीक्षा में देशभर से दो छात्रों का चयन हुआ है।
लक्सर निवासी सुरेश कन्नौजिया का बेटा यशनीत जवाहर नवोदय विद्यालय रोशनाबाद में कक्षा 11 का छात्र है। यशनीत 15 से 17 नवंबर को नई दिल्ली में जवाहर नवोदय विद्यालय जफरपुर कलां दिल्ली में छात्रवृत्ति के लिए लिखित परीक्षा में शामिल हुआ था। परीक्षा का परिणाम 12 जनवरी को घोषित किया गया। इस परीक्षा में यशनीत के अलावा पश्चिमी बंगाल के मेदनीपुर का छात्र सफल घोषित किए गए। जवाहर नवोदय विद्यालय लखनऊ संभाग के उपायुक्त गिरीश चंद्र का कहना है कि संभाग के लिए यह एक बड़ी उपलब्धि है। विद्यालय के प्रधानाचार्य एससी जोशी ने छात्र की इस सफलता पर खुशी जताई है।