फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   In connection with the sought details Mirage University

मेराज के संबंध में विवि ने मांगा ब्यौरा

Sat, 23 Jan 2016 11:33 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरिद्वार
ब्यूरो/अमर उजाला, हरिद्वार Updated Sat, 23 Jan 2016 11:33 PM IST
विज्ञापन

विज्ञापन

हरिद्वार। आईएसआईएस से संबंध के आरोप में पकड़े  ऋषिकुल आयुर्वेद कालेज के छात्र मोहम्मद मेराज निवासी लंढौरा को कालेज से बर्खास्त करने को विवि की ओर से कालेज से जवाब मांगा है। कालेज के प्राचार्य ने आरोपी छात्र के संबंध में एसएसपी से ब्यौरा मांगते हुए उसके परिजनों से भी जवाब मांगा है। जवाब एक सप्ताह के अंदर देना होगा। जवाब नहीं देने पर एक तरफा बर्खास्तगी की कार्रवाई की दी जाएगी।

दिल्ली एवं उत्तराखंड की संयुक्त पुलिस टीम ने 19 जनवरी को गिरफ्तार किए गए चारों  संदिग्धों में से मोहम्मद मेराज उर्फ  मोनू पुत्र तज्जमुल हुसैन निवासी लंढौरा, हरिद्वार ऋषिकुल आयुर्वेद कालेज एवं चिकित्सालय में संचालित बैच 2014 का छात्र है। मोहम्मद मेराज का काउंसिलिंग के माध्यम से प्रवेश हुआ था। कालेज के प्राचार्य प्रो. एएन पांडे ने बताया कि इस मामले में विवि की ओर से छात्र के चरित्र के बारे में रिपोर्ट मांगी है। जिसमें मीडिया की रिपोर्ट को आधार बनाया गया है। इसके लिए विवि की आदेश पर कालेज की ओर से एसएसपी हरिद्वार से संबंधित छात्र के मामले की जानकारी मांगी गई है। साथ ही आरोपी छात्र के परिजन निवासी लंढौरा को भी पत्र भेजकर उनका पक्ष मांगा गया है। प्राचार्य ने बताया कि यदि सात दिन के अंदर कोई जवाब नहीं आता है तो भी मीडिया रिपोर्ट के आधार पर आरोपी को कालेज से बर्खास्त कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed