फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   in ardhkumbh make 14 banker

अर्द्धकुंभ क्षेत्र में बनाए 14 बंकर, फोर्स मुस्तैद

Mon, 04 Jan 2016 12:10 AM IST
Updated Mon, 04 Jan 2016 12:10 AM IST
विज्ञापन

हरिद्वार। अर्द्धकुंभ क्षेत्र में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम को लेकर 14 बंकर बना दिए हैं। इन पर पैरामिलिट्री फोर्स के जवान चौबीस घंटे तैनात रहेंगे। हरिद्वार से लेकर ऋषिकेश तक यह बंकर बनाए गए हैं। पठानकोट में हुए आतंकी हमले के बाद हरकत में आई अर्द्धकुंभ पुलिस ने और बंकर बनाने शुरू किए हैं।

विज्ञापन


शुक्रवार को भी कई जगह-जगह बंकर बनाए गए। इन पर आठ-आठ घंटे की ड्यूटी पैरामिलिट्री फोर्स के जवान तीन शिफ्ट में करेंगे। बंकर के इर्द गिर्द भी पैरामिलिट्री फोर्स एवं पुलिस बल तैनात रहेगा। अर्द्धकुुुंभ मेला के आईजी जीएस मर्तोलिया ने बताया कि मोतीचूर, सप्तऋषि, वीआईपी घाट के पास, हरकी पैड़ी, दूधाधारी चौक, रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड, चंडी देवी मंदिर, नीलधारा, जगजीतपुर, हिलबाईपास मार्ग, कांगड़ा, मेला नियंत्रण भवन, नेपाली फार्म (श्यामपुर ऋषिकेश) में यह बंकर बनाए गए हैं। बकौल आईजी आतंकी हमले के बाद पूरे मेला क्षेत्र में कई बंकर बनाए जाने हैं। उनकी तैयारी कर ली गई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed