फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Illegal possession of two and a half bighas

ढाई हजार बीघा पर अवैध कब्जे

Wed, 26 Apr 2017 10:22 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो हरिद्वार
अमर उजाला ब्यूरो हरिद्वार Updated Wed, 26 Apr 2017 10:22 PM IST
विज्ञापन
गंगा की ढाई हजार (2565) बीघा से अधिक भूमि पर कच्चा-पक्का अतिक्रमण कर अवैध कब्जा कर लिया गया है। सिंचाई खंड हरिद्वार ने अवैध कब्जों की सूची के साथ कई बार जिला व पुलिस प्रशासन से अतिक्रमण हटाने के लिए सहयोग मांगा, लेकिन  किसी न किसी व्यस्तता का बहाना पुलिस फोर्स व मजिस्ट्रेट उपलब्ध नहीं कराया गया।
विज्ञापन


 राज्य सूचना आयोग ने सचिव, गृह विभाग व सचिव सिंचाई विभाग को गंगा नदी से अतिक्रमण व अवैध कब्जों हटवाने का आदेश दिया था। इसके बाद भी जिला प्रशासन के कान में जूं नहीं रेंगी। शनिवार के जघन्य हत्याकांड ने जन मानस को हिलाकर रख दिया है। जिस साधु ने गंगा नदी की भूमि पर कब्जा कर कुटिया बना रखी है। उसका शिवनगर भूपतवाला में बड़ा आश्रम भी है। इसके बाद भी वह गंगा की भूमि पर अवैध कब्जा करके बैठा था।  इस हत्याकांड के बाद एक बार फिर से गंगा की भूमि पर बढ़ते अवैध कब्जों और नशे के कारोबार की ओर लोगों का ध्यान गया है। इससे पूर्व बुजुर्ग कांग्रेस नेता क्षेमानंद जोशी की हत्या और मस्तराम गली की महिला को गंभीर रूप से घायल किया किया गया था। महिला को घायल करने वाले को तो अभी तक पुलिस पकड़ भी नहीं पाई है।                   
विज्ञापन

              
गंगा नदी के किनारे और उत्तर प्रदेश से सिंचाई खंड हरिद्वार को हस्तांतरित आरक्षित मेला भूमि पर हजारों की संख्या में झुग्गी-झोपड़ी बस्ती आबाद हो गई हैं। नीलधारा चंडीघाट और बैैरागी कैंप कनखल में सैकड़ों की संख्या में पक्के निर्माण हो चुके हैं। गंगा को प्रदूषित करने वाले अतिक्रमण व मेला भूमि से अवैध अतिक्रमण को हटाने के लिए चिन्हीकरण कर सूची बनाई गई। सिंचाई विभाग की 2565 बीघा भूमि पर अवैध अतिक्रमण है। विभाग ने कई बार कार्यक्रम बनाया। कई बार तारीख और समय निश्चित किया गया। विभाग ने जेसीबी, ट्रैक्टर-ट्राली और लेबर की व्यवस्था की, लेकिन ऐनवक्त पर कभी पुलिस नहीं मिली तो कभी मजिस्ट्रेट। जिस साधु की झोपड़ी में हत्याकांड हुआ उसकी टीनें एक बार उखाड़ भी दी गई थीं। एक और ने गंगा किनारे महिला आश्रम बना लिया है। सबकी ऊंची पहुंच है और उल्टे हमें ही धमका देते हैं।                 
विज्ञापन
विज्ञापन

- एनएस कुंडरा, उप राजस्व अधिकारी, सिंचाई खंड हरिद्वार।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed