फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   IIt student have the oppertunity to be out

आईआईटी ने बाहर किए छात्रों को दिया मौका

Tue, 04 Aug 2015 01:13 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/हरिद्वार
ब्यूरो, अमर उजाला/हरिद्वार Updated Tue, 04 Aug 2015 01:13 AM IST
विज्ञापन
IIt student have the oppertunity to be out

आईआईटी ने बाहर निकाले गए सभी 71 छात्रों को एक मौका दिए जाने का फैसला लिया है। इस फैसले से निष्कासित छात्रों को भारी राहत मिली है। सीनेट की बैठक में लिए गए निर्णय के मुताबिक छात्रों को नए सिरे पहले वर्ष में प्रवेश लेना होगा।

विज्ञापन


साथ ही प्रथम वर्ष में सभी विषयों को पास करने और पांच सीजीपीए अंक लाए जाने अनिवार्य होंगे। आखिरकार कम सीजीपीए के चलते बाहर निकाले गए प्रथम वर्ष के 71 छात्रों को लेकर एक माह से चल रही कशमाकश सोमवार को राहत में बदल गई।
विज्ञापन


सोमवार से शाम साढ़े तीन बजे शुरू हुई सीनेट की दो घंटा चली बैठक में निर्णय लिया गया कि सभी छात्रों को एक मौका दे दिया जाएगा। सीनेट की बैठक के फैसले के बारे में जानकारी देते हुए संस्थान के रजिस्ट्रार प्रशांत गर्ग ने बताया कि इन सभी छात्रों को पहले वर्ष में नए सिरे से प्रवेश दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके लिए 10 अगस्त अंतिम तिथि निर्धारित की गई है। प्रथम वर्ष के अंत में सभी छात्रों को सभी विषयों को पास करना होगा और औसत पांच सीजीपीए या इससे अधिक अंक लाने होंगे। इसके अलावा छात्रों को 75 प्रतिशत उपस्थिति भी दर्ज करानी होगी। यह उपस्थिति छात्रों के प्रथम वर्ष में रजिस्ट्रेशन की तिथि से लागू मानी जाएगी।

साल के आखिर में छात्रों को बैक की कोई सुविधा नहीं दी जाएगी। छात्रों को दोबारा प्रवेश दिए जाने से पहले सभी शर्तों पर सहमति के लिए लिखित में पत्र देना होगा। गौरतलब है कि आईआईटी के इन छात्रों को पहले वर्ष के दो सेमेस्टर में औसत पांच सीजीपीए से कम अंक आने के चलते निकाल दिया गया था।


इससे पूर्व हुई सीनेट की दो बैठकों और हाईकोर्ट में भी इन छात्रों को राहत नहीं मिल पाई। छात्रों की मर्सी अपील पर सोमवार को बुलाई गई आकस्मिक सीनेट की बैठक में छात्रों को एक साल रिपीट कराए जाने का निर्णय देकर राहत प्रदान की। इस फैसले के बाद छात्र खुशी से झूम उठे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed