फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   IIT student entered congress in support of

आईआईटी के छात्रों के समर्थन में उतरी कांग्रेस

Sat, 11 Jul 2015 02:20 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/हरिद्वार
ब्यूरो, अमर उजाला/हरिद्वार Updated Sat, 11 Jul 2015 02:20 AM IST
विज्ञापन
IIT student entered congress in support of

आईआईटी रुड़की से छात्रों का बाहर करने का कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विरोध किया। कार्यकर्ताओं ने आईआईटी निदेशक के खिलाफ नारेबाजी करते हुए छात्रों को वापस लेने की मांग की। कांग्रेसी कार्यकर्ता छात्रों के समर्थन में चंद्राचार्य चौक पर एकत्र हुए। कार्यकर्ताओं ने आईआईटी से छात्रों को निकालने का विरोध करते हुए निदेशक के खिलाफ नारेबाजी की।

विज्ञापन


इस मौके पर वरुण बालियान ने कहा कि  छात्रों का भविष्य बर्बाद हो जाएगा। संस्थान मनमाना नियम बनाकर छात्रों पर नहीं थोप सकता। इस तरह की कार्यवाही पूरी तरह औचित्यहीन है। उन्होंने कहा कि यदि पांच सीजीपीए से कम अंक वाले छात्रों को बाहर निकाला जा सकता है तो दाखिले के वक्त यह जानकारी छात्रों और उनके अभिभावकों को दी जानी चाहिए थी।
विज्ञापन


कहा कि यदि आईआईटी निदेशक इस निर्णय को वापस नहीं लेते तो कांग्रेस इसके लिए आरपार की लड़ाई लड़ने को तैयार है। हरिद्वार विधानसभा यूथ कांग्रेस अध्यक्ष शीतल तोमर ने कहा कि जिस तरह अचानक एक नियम बनाकर छात्रों को बाहर निकाला जा रहा है। उससे छात्र मानसिक रुप से टूट गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रदर्शन करने वालों में गौरव शर्मा, भूषण, सचिन चौहान, भुवन महेंद्रु, मोहित नेगी, दिव्यांश, राजेश चौहान, मनन धींगरा, राहुल, विष्णु, अशोक, सचिन चौधरी आदि शामिल रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed