फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   IIT seat paved claim

आईआईटी की सीट पर पक्की दावेदारी

Thu, 09 Jul 2015 01:30 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/रुड़की
ब्यूरो, अमर उजाला/रुड़की Updated Thu, 09 Jul 2015 01:30 AM IST
विज्ञापन
IIT seat paved claim

देश की विभिन्न आईआईटीज की 10 हजार छह सीटों में प्रवेश के लिए प्रमाण पत्रों की जांच करने और सीट पर पक्की दावेदारी प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। बुधवार से शुरू हुई यह प्रक्रिया 12 जुलाई तक चलेगा। पहले दिन आईआईटी रुड़की में 63 छात्रों ने प्रमाण पत्रों की जांच कराकर सीटों पर दावेदारी हासिल की।

विज्ञापन


आईआईटी रुड़की, दिल्ली, मद्रास, बांबे, खड़गपुर, गुवाहाटी सहित देश की सात आईआईटीज में आठ से 12 जुलाई तक चयनित छात्रों के प्रमाण पत्रों की जांच का काम शुरू किया गया है। इस प्रक्रिया में शामिल छात्र बैंक में फीस जमा कराने के बाद अपने साथ चालान और इंटरनेट से डाउनलोड किया हुआ सीट अलाटमेंट का पत्र साथ लाए थे।
विज्ञापन


संस्थान के जेईई चेयरमैन डा. अंजन शील ने बताया कि पहले दिन 63 छात्रों ने प्रक्रिया पूरी की। इस दौरान छात्रों के प्रमाण पत्रों की जांच करने के बाद उन्हें अलॉट हुई सीटों पर स्वीकृति भी हासिल की गई है। यह प्रक्रिया ऑनलाइन की गई। जिसमें छात्र सहित उनके अभिभावकों के भी हस्ताक्षर कराए गए। प्रमाण पत्रों की जांच की दूसरे चरण की प्रक्रिया 14 से 17 जुलाई तक और तीसरे चरण की प्रक्रिया 19 से 21 जुलाई तक चलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन



मनपसंद सीट पर दावेदारी के तीन विकल्प
आईआइटी में मनपसंद सीट पर दावेदारी के लिए छात्रों के लिए तीन विकल्प रखे गए हैं। फ्रीजिंग नाम के पहले विकल्प में ऐसे छात्र होंगे, जो उन्हें प्रदान किए गए संस्थान और ब्रांच से संतुष्ट होंगे। ऐसे छात्रों की ओर से हाथोंहाथ सीट को पक्का करना होगा और बाद में बदलाव की कोई गुंजाइश नहीं होगी।

जबकि दूसरे विकल्प फ्लोटिंग में छात्रों को बेहतर ब्रांच को चुनने का अवसर होगा। वहीं तीसरे विकल्प स्लाइडिंग में केवल एक ही संस्थान की ब्रांचों में बेहतर चुनाव करने का मौका मिलेगा।


प्रमाण पत्रों की जांच से मिली छुट्टी
आईआईटी रुड़की जेईई चेयरमैन डा. अंजन शील ने बताया कि देश की किसी भी आईआईटी में प्रवेश लेने के लिए छात्र सात में से किसी एक आईआईटी में पहुंचकर प्रमाण पत्रों की जांच करा सकते हैं। इससे छात्रों को काफी सुविधा हुई है। मसलन कोई छात्र आईआईटी बांबे में एडमिशन लेना चाहता है तो वह जरूरी नहीं कि बांबे जाए।

बल्कि आईआईटी रुड़की में भी वह प्रमाण पत्रों की जांच कराकर आनलाइन एडमिशन की प्रक्रिया में भाग ले सकता है।


24 तक चलेगी पीएचडी में प्रवेश की प्रक्रिया
आईआईटी के विभिन्न विभागों में पीएचडी में प्रवेश की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। यह प्रक्रिया आठ जुलाई से शुरू होकर 24 जुलाई तक चलेगी। संस्थान की ओर से आवेदन के आधार पर इंटरव्यू प्रक्रिया पूरी करने के बाद मेरिट तैयार कर ली गई है। अब इन छात्रों के प्रमाण पत्रों की जांच कर उन्हें एडमिशन दिया जा रहा है।


असिस्टेंट रजिस्ट्रार, एकेडमिक शीबा रमोला ने बताया कि मेरिट के आधार पर छात्रों को ऑफर दिया गया है। जो छात्र प्रमाण पत्रों की जांच कराएंगे उन्हें एडमिशन दिया जाएगा। संस्थान में करीब 180 सीटों पर प्रवेश दिया जाना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed