फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   IG Garhwal Karan Singh Nagnyal took stock of the incident site

Haridwar News: आईजी गढ़वाल करन सिंह नगन्याल ने घटनास्थल का जायजा लिया

Tue, 17 Sep 2024 03:02 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 17 Sep 2024 03:02 AM IST
विज्ञापन
IG Garhwal Karan Singh Nagnyal took stock of the incident site
हरिद्वार। रविवार की देर रात पुलिस से मुठभेड़ में बदमाश के ढेर होने के बाद सोमवार सुबह आईजी गढ़वाल करन सिंह नगन्याल हरिद्वार पहुंचे। उन्होंने एनकाउंटर वाले स्थान पर पहुंचकर मुआयना किया। एसएसपी से घटना के बारे में जानकारी ली।
विज्ञापन

सोमवार की सुबह आईजी गढ़वाल करन सिंह नगन्याल वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रमेंद्र सिंह डोबाल, एसपी क्राइम पंकज गैरोला के साथ बहादराबाद थाना क्षेत्र में पथरी रोल पुल से पहले मुठभेड़ वाले स्थान पर पहुंचे। यहां उन्होंने बाइक फिसलने वाले स्थान से लेकर गोली लगने के बाद बदमाश के गिरने वाले स्थान को देखा। इसके बाद उन्होंने अफसरों से पूरी की घटना की जानकारी ली। फिर अफसरों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
विज्ञापन

एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोबाल ने बताया कि मौके से फॉरेसिंक टीम ने साक्ष्य जुटाए हैं। बाइक को जब्त कर लिया गया है। इस मुठभेड़ के मामले में बहादराबाद थाने में हत्या का प्रयास और आर्म्स एक्ट में बदमाशों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed