फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   If the car was not found in dowry, then the married woman was removed

तारकोल से भरे 30 ड्रम चोरों ने चुराए

Mon, 30 Aug 2021 11:54 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 30 Aug 2021 11:54 PM IST
विज्ञापन
If the car was not found in dowry, then the married woman was removed
हरिद्वार। तारकोल से भरे 30 ड्रम चोरों ने चुरा लिए। ट्रेडिंग कंपनी के मालिक ने पुलिस को इस मामले में शिकायत दी है। पुलिस ने इस मामले में मुकदमा दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

कनखल थाना प्रभारी कमल कुमार लुंठी के मुुताबिक रामपुर रामहरि के रहने वाले ईश्वरी पाल ने शिकायत देते हुए बताया कि उनकी शाकुंभरी ट्रेडिंग कंपनी के नाम से रजिस्टर्ड फर्म है। फर्म का आफिस राजा गार्डन गणपति धाम फेस 3 में है। इसके साथ ही ईश्वरी पाल ने जगजतीपुर में लक्सर रोड पर तारकोल के ड्रम रखने के लिए प्लाट को किराये पर लिया हुआ है। ईश्वरी पाल का कहना है कि उन्होंने अगस्त के पहले सप्ताह में तारकोल के 50 ड्रम भरे हुए मंगवाए थे, जिन्हें प्लाट में रख दिया था।
विज्ञापन

वह रक्षाबंधन का त्योहार मनाने के लिए 21 अगस्त को अपनी रिश्तेदारी में चले गए थे। जब वापस आए तो प्लाट में रखे 30 ड्रम गायब मिले। इसके बाद उन्होंने ड्रमों के बारे में जानकारी की तो कुछ पता नहीं चल पाया। ईश्वरी का आरोप है कि ड्रमों को किसी अज्ञात व्यक्ति ने चोरी किया है। कनखल थाना प्रभारी कमल कुमार लुंठी ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed