फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   If the car was not found in dowry, then the married woman was removed

लग्जरी कार की मांग को लेकर विवाहिता को ससुराल से निकाला

Mon, 30 Aug 2021 11:48 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 30 Aug 2021 11:48 PM IST
विज्ञापन
If the car was not found in dowry, then the married woman was removed
हरिद्वार। लग्जरी कार की मांग पूरी न होने पर ससुराल वालों ने मारपीट कर विवाहिता को घर से बाहर निकाल दिया। पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

ज्वालापुर कोतवाल चंद्र चंद्राकर नैथानी के मुुताबिक कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ले की रहने वाली तबस्सुम ने शिकायत देकर बताया कि उसकी शादी साजिद कैफ निवासी होटल वाली गली निकट पीर के पास श्याम नगर मेरठ में हुई थी। विवाहिता का कहना है कि निकाह में परिजनों ने 20 लाख रुपये व कार दी थी। आरोप है कि शादी के कुछ दिनों बाद से ही उसके ससुराल वाले स्कार्पियो कार की मांग करने लगे। जब विवाहिता ने कार लाने में असमर्थता जताई तो आरोपियों ने उसके साथ मारपीट कर घर से निकाल दिया।
विज्ञापन

आरोप है कि सास ने उसका खाना भी बंद कर दिया। वहीं शादी में जो कार दी गई थी, वह भी बेच दी। विवाहिता ने तीन जुलाई को अपने भाइयों को मारपीट की जानकारी दी। इसके बाद उसके भाई ससुराल पहुंचे, लेकिन ससुरालियों ने उनके साथ भी मारपीट कर दी। मेरठ पुलिस में दी गई शिकायत पर भी जब कोई कार्रवाई नहीं हुई तो पीड़िता ने कोर्ट की शरण ली। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने पति साजिद कैफ, सास इसरतजहां, देवर बबलू, व पति के मामा सलाउद्दीन निवासी होटल वाली गली निकट पीर के पास श्याम नगर मेरठ के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed