फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   If I am Haridwari Lal, then there will be activity in Haridwar: Harish Rawat

हरिद्वारी लाल हूं तो हरिद्वार में रहेगी सक्रियता: रावत

Sat, 20 Nov 2021 08:24 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 20 Nov 2021 08:24 PM IST
विज्ञापन
If I am Haridwari Lal, then there will be activity in Haridwar: Harish Rawat
पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा कि भाजपा के लोग तो मुझे पहले ही हरिद्वारी लाल कह चुके हैं। इसलिए जब हरिद्वारी लाल हूं तो हरिद्वार में सक्रियता रहेगी ही। शनिवार को राहुल-प्रियंका गांधी सेना की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री ने हरिद्वार अधिक आने के सवाल पर यह बात कही। इस दौरान उन्होंने दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधते हुए कहा कि दिल्ली से महंगी बिजली देश में कहीं नहीं है।
विज्ञापन

श्रवणनाथ नगर में आयोजित कार्यकारिणी की बैठक में पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने रविवार को आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक के हरिद्वार आकर कोई बड़ी घोषणा करने के सवाल पर कहा कि केजरीवाल जिन घोषणाओं की बात करते हैं, उन्हें पहले दिल्ली में धरातल पर उतारें। दिल्ली में कुछ लोगों को देश में सबसे महंगी और कुछ को मुफ्त बिजली देने की राजनीति कोई भी कर सकता है। उन्होंने सरकार में रहते हुए उत्तराखंड में सबसे सस्ती बिजली दी थी। भाजपा पर हमला बोलते हुए पूर्व सीएम ने कहा कि मुख्यमंत्री और सरकार खनन प्रिय है। भाजपा के सारे लोग अवैध खनन करने में लगे हैं। मुख्य सचिव को अवैैध खनन को लेकर एक आदेश निकलना पड़ा, लेकिन इससे अवैध खनन को सरकार ने स्वीकार तो कर लिया है।
विज्ञापन

इससे बड़ी बात अवैध खनन को लेकर और क्या हो सकती है। वहीं, राहुल-प्रियंका गांधी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगदीश शर्मा ने बताया कि कार्यकारिणी में पहले दिन दस प्रस्तावों को चर्चा कर पारित किया गया। इन्हें राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी को भेजा जाएगा। इनमें राहुल गांधी को कांग्रेस का राष्ट्रीय अध्यक्ष और गांधी परिवार से ही भविष्य में प्रधानमंत्री बनाने, हर घर और प्रत्येक बूथ तक राहुल-प्रियंका गांधी सेना के कार्यकर्ता कांग्रेस को मजबूत करने, ईवीएम से चुनाव तत्काल बंद करने, बढ़ती महंगाई और गिरती जीडीपी, महिला सुरक्षा, बेरोजगारी जैसे मुद्दे शामिल हैं। इस मौके पर कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता आलोक शर्मा, संगठन के प्रदेश अध्यक्ष मदनलाल वाल्मीकि, राष्ट्रीय प्रवक्ता भास्कर चुग, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष इंद्र कौशिक, रविश भटीजा, मयंक मिश्रा, शब्बूद्दीन खान, सतदेव शर्मा, सुभाष घई, राजीव भार्गव, कार्तिक शर्मा, सतपाल ब्रह्मचारी, आकाश भाटी, संतोष चौहान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed