{"_id":"18b2d6f0430958da28cfa2b5f9500f2f","slug":"i-ll-be-fair-the-hospital-arddhkumb-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अर्द्धकुंभ मेले के अस्पताल होंगे बीमार ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अर्द्धकुंभ मेले के अस्पताल होंगे बीमार
ब्यूरो/अमर उजाला, हरिद्वार
Updated Tue, 19 Jan 2016 12:14 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरिद्वार। अर्द्धकुंभ मेले में स्वास्थ्य सुविधाएं चाक चौबंद करने के लिए स्वास्थ्य महकमा कतई गंभीर नहीं है। मेले को शुरू हुए 19 दिन हो गए और अभी डाक्टर 31 ही भेजे थे, अब इनमें से दो डाक्टरों को वापसी के लिए कार्यमुक्त कराने के आदेश डीजी ने कर दिए है। अर्द्धकुंभ के लिए भेजे गए करीब 60 डाक्टरों के आदेश भी निरस्त करने की सूचना है।
विज्ञापन
अर्द्धकुंभ में स्वास्थ्य विभाग को शासन की ओर से कतई सहयोग नहीं मिल रहा है। शासन स्तर से अभी तक कुल 31 डाक्टर ही भेजे गए, जबकि मेलाधिकारी ने 184 डाक्टर मांगे थे। अब मेला अवधि को भी 19 दिन गुजर चुके है और मकर संक्रांति पर एक स्नान भी हो चुका है, लेकिन अभी तक शासन की ओर से पूरा स्टाफ नहीं दिया गया। जबकि मेला प्रशासन को तीन 20 बेड के बड़े अस्पताल, चार 10 बेड के और 16 प्राथमिक उपचार केंद्र खोलने थे। अब इन अस्पतालों को 24 घंटे चलाने के लिए पर्याप्त डाक्टर नहीं हैं। वहीं दूसरी ओर अब इन डाक्टरों में से भी दो डाक्टरों को कार्यमुक्त कराने के आदेश आ चुके है। आदेश सीधे स्वास्थ्य महानिदेशक ने किए हैं। वहीं दूसरी सूचना यह भी आ रही है कि 60 डाक्टरों के स्वास्थ्य महानिदेशक स्तर से मेला के लिए भेजे जाने के आदेश निरस्त कर दिए हैं।
विज्ञापन
---------
मांगी थी 40 और मिली 12 एंबुलेंस
स्वास्थ्य मेलाधिकारी ने बताया कि मेला अवधि के लिए 40 एंबुलेंस मांगी गई थी, लेकिन अभी तक कुल 12 एंबुलेंस ही भेजी गई है। ऐसे में इन एंबुलेंस को मेला क्षेत्र में चलाने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
-------------
मेला के लिए जितना स्टाफ उतने का चौथाई भी नहीं मिला है। अब दो डाक्टरों को कार्यमुक्त करने के आदेश मिले है। ऐसे में अस्थायी अस्पतालों को केवल दिन में ही चलाया जाएगा। जानकारी शासन को अवगत करा दी गई है।
डा. बीएस जंगपांगी, मेला स्वास्थ्य अधिकारी।
--------------------------------
अर्द्धकुंभ की दवाइयों से मिली संजीवनी
- अस्पतालों में बना हुआ था दवा का संकट
हरिद्वार। शहर के अस्पतालों को अर्द्धकुंभ बजट से दवाइयां सहित अन्य सामान मिल गया है। इससे अस्पतालों में आने वाले मरीजों को दवाइयां उपलब्ध हो रही है। इसके अलावा जिला अस्पताल को मेला अवधि के लिए दो डाक्टर मिल गए हैं। इससे इलाज में काफी राहत मिलने लगी है।
प्रदेश में दवाईयों सहित इलाज के लिए अन्य सामान का टेंडर न होने से खरीदारी नहीं हो पा रही थी। डेढ़ महीने से जनपद के अस्पतालों में दवाइयां सहित ऑपरेशन का सामान समाप्त हो गया था। ऐसे में मरीजों को अस्पतालों में इलाज नहीं मिल रहा था। जिला अस्पताल के सीएमएस डा. ज्योति बोहरा ने बताया कि अर्द्धकुंभ मेला के लिए आई दवाइयां व अन्य सामान अस्पताल को मिला है, जिससे मरीजों का इलाज किया जा रहा है। इसके अलावा दो डाक्टर भी मिले है।