{"_id":"6974b59c2c2b19e5f5b9ada182745ecf","slug":"hungama-in-mrs-haridwar-contest-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मिसेज हरिद्वार प्रतियोगिता में हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मिसेज हरिद्वार प्रतियोगिता में हंगामा
ब्यूरो, अमर उजाला/हरिद्वार
Updated Sun, 12 Jul 2015 12:17 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ज्वालापुर के एक बारातघर में मिसेज हरिद्वार प्रतियोगिता के फाइनल में महिलाओं ने जमकर हंगामा काटा। कुछ महिलाओं ने आरोप लगाया कि बिना परिणाम बताए उन्हें बाहर कर दिया गया। मामला इतना बढ़ा कि आयोजकों से महिलाओं की धक्कामुक्की हो गई। एक महिला ने आयोजक का गिरेबां तक पकड़ लिया। करीब एक घंटे तक चले हंगामे के बाद गुस्साई महिलाएं खुद ही लौट गई।
विज्ञापन
कैप्टन इंवेट मैनेजमेंट एवं होटल रिव्यू के बैनर तले मिसेज हरिद्वार प्रतियोगिता आयोजित की गई। अलग-अलग हुनर को लेकर उनके ऑडिशन लिए गए। शनिवार को आर्यनगर क्षेत्र के बारातघर में प्रतियोगिता का फाइनल होने पर कुछ महिलाएं पहुंच गई।
विज्ञापन
महिलाओं का आरोप था कि उन्होंने भी ऑडीशन में भाग लिया था लेकिन उन्हें परिणाम नहीं बताया गया। आरोप लगाया कि प्रतियोगिता के नाम पर अश्लीलता परोसी गई। गुस्साई महिलाएं सीधे आयोजक कैप्टन आलोक गुप्ता से उलझ गई। आयोजकों की तरफ से कुछ महिलाओं ने प्रतिभागी महिलाओं को समझाना चाहा लेकिन वह शांत नहीं हुई।
विज्ञापन
एक महिला ने आयोजक का गिरेबां पकड़ लिया। इसके बाद मामला और बिगड़ गया। आयोजक पक्ष की एक महिला ने हंगामा कर रही महिला को धक्का दे दिया। इसके बाद महिलाएं लौट गई। उनका कहना था कि वे पुलिस से इस संबंध में शिकायत करेंगी।
हम गांव की है तो क्या गलती
हंगामा करने वाली महिलाओं का कहना था कि जब हाई प्रोफाइल महिलाओं को बुलाना था तो हमारा ऑडिशन क्यों लिया। हम गांव की है, तभी हमें परिणाम तक नहीं बताया। ये सीधे सीधे छोटी छोटी सोच को दर्शाता है। इन महिलाओं का कहना था कि हम छोटे कपड़े नहीं पहन सकते हैं। हमें छोटे कपड़े पहन कर आने को कहा था।
मीडिया पर ही थोपा आरोप
महिलाओं के हंगामा से बौखलाए आयोजक कैप्टन आलोक गुप्ता ने मीडिया पर ही सवाल खड़े कर दिए। बोला कि ये सब मीडिया का ही तो करा धरा है। जब मीडिया कर्मियों ने आंखें तरेरी तब माफी मांगी।