फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Hundreds of people took advantage of the health fair

स्वास्थ्य मेले में 14 को मिले दिव्यांग प्रमाण पत्र

Wed, 20 Apr 2022 08:42 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 20 Apr 2022 08:42 PM IST
विज्ञापन
Hundreds of people took advantage of the health fair
सरकार जनता के द्वार कार्यक्रम की तर्ज पर स्वास्थ्य विभाग की ओर से लगाए जा रहे स्वास्थ्य मेलों में सामुदायिक स्वास्थ्य केेंद्र में लगाए गए मेले में 14 ग्रामीणों केे दिव्यांग प्रमाणपत्र जारी किए गए। जबकि 20 ग्रामीणों ने अटल आयुष्मान योजना के कार्ड भी बनवाए। वहीं, ग्रामीणों ने स्वास्थ्य मेले में पहुंचकर विशेषज्ञ डॉक्टरों से जांच कराने के साथ ही एक्स-रे, अल्ट्रासाउंड कराए।
विज्ञापन

बुधवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में लगाए गए स्वास्थ्य मेले का उद्घाटन मुख्य स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. कुमार खगेंद्र सिंह ने किया। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य मेले का आयोजन गरीब लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना मकसद है। साथ ही लोगों को एक ही स्थान पर सारी स्वास्थ्य सुविधाएं भी देना है।
विज्ञापन

गांवों से आए लोगों ने स्वास्थ्य मेले में पहुंचकर स्वास्थ्य की जांच कराई। मेले में 46 एक्सरे, 89 अल्ट्रासाउंड, 32 लोगों को कोविड के टीके भी लगाए गए। 60 लोगों ने अपने खून की जांच भी कराई। 129 गर्भवती महिलाओं ने भी अपनी जांच कराई। शिविर में फिजिशियन के 546, आयुष 114, यूनानी 45, होम्योपैथी में 72, योगा में 45 विभाग में अपने स्वास्थ्य संबंधी जांच कराई। मेले में 168 डिजिटल आईडी भी तैयार की गई। इस मौके पर एसीएमओ डॉ. पंकज जैन, सीएचसी प्रभारी डॉ. सुबोध जोशी, डॉ. हेमंत आर्य, डॉ. मनवीर सिंह, डॉ. शशिकांत, डॉ. अंचित वर्मा, डॉ. आरएस पाल, डॉ. आरबी सिंह आदि ने मरीजों के स्वास्थ्य की जांच की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed