{"_id":"1e96d0645685d1f793f589c44c0a65ed","slug":"hrella-involving-school-colleges-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरेला से जुड़े स्कूल-कालेज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरेला से जुड़े स्कूल-कालेज
ब्यूरो, अमर उजाला/हरिद्वार
Updated Mon, 13 Jul 2015 01:36 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पौधे लगाएं, हरेला लाएं अभियान से शहर के स्कूल-कालेज भी जुड़ने लगे हैं। स्कूल-कालेजों की ओर से अपने परिसर के साथ ही आसपास भी पौधे रोपने की तैयारी की गई है। साथ ही जागरूकता कार्यक्रम भी चलाए जा रहे हैं। अभिप्रेरणा फाउंडेशन की ओर से 250 पौधे लगाने का लक्ष्य रखा गया है।
विज्ञापन
संस्था के सचिव डा. दीपेश प्रसाद ने बताया कि हरियाली लाने के लिए बच्चों को अधिक से अधिक पौधे लगाने को जागरूक किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि उनकी ओर से पौधे तैयार कर लिए गए हैं। पौधे लगवाने के लिए कई बड़े कालेेजों से संपर्क किया गया है, उनके परिसरों में निशुल्क पौधे रोपे जाएंगे।
विज्ञापन
विष्णु गार्डन स्थित लिटिल मैरी पब्लिक स्कूल की प्रधानाचार्या मंजू सिंह ने बताया कि बरसात के सीजन में बच्चों को अधिक से अधिक पौधे रोपने को प्रेरित किया गया है। हरेला अभियान के दौरान बच्चे और स्कूल की शिक्षिकाएं पार्क में पौधे रोपेंगी। एचईसी पीजी कालेज कनखल में भी हरेला अभियान के दौरान पौधे रोपे जाएंगे।
विज्ञापन
निदेशक संदीप चौधरी ने बताया कि छात्रों और स्टॉफ को एक-एक पौधा रोपने के लिए प्रेरित किया गया है। स्कूल-कालेजों के साथ ही स्थानीय कांग्रेसी भी इस अभियान से जुड़ रहे हैं। कांग्रेस की प्रदेश सचिव पूनम भगत ने बताया कि मुख्यमंत्री ने 10 जुलाई को हरेला अभियान का शुभारंभ किया है।
अब प्रत्येक कांग्रेस कार्यकर्ता की ओर से पौधे रोपे जाएंगे और उनके संरक्षण के लिए काम किया जाएगा।