फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   HRDA launched a campaign to demolish plotting

Haridwar News: एचआरडीए ने चलाया अभियान चार बीघा भूमि में प्लाॅटिंग ध्वस्त

Wed, 31 Dec 2025 08:12 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार Updated Wed, 31 Dec 2025 08:12 PM IST
विज्ञापन
HRDA launched a campaign to demolish plotting
हरिद्वार। हरिद्वार-रुड़की विकास प्राधिकरण (एचआरडीए) अवैध प्लॉटिंग और बिना मानचित्र स्वीकृति के किए जा रहे निर्माण कार्यों के खिलाफ लगातार कार्रवाई कर रहा है। मंगलवार को ग्रामीण क्षेत्रों में जेसीबी से कार्रवाई के बाद बुधवार को मिस्सरपुर में पीठ बाजार जाने वाले मार्ग पर की गई अवैध प्लॉटिंग को ध्वस्त किया गया।
विज्ञापन

प्राधिकरण के सचिव मनीष कुमार ने बताया कि मिस्सरपुर, हरिद्वार में पीठ बाजार के अंदर जाने वाले मार्ग पर संदीप और संजय ने लगभग चार बीघा भूमि पर अनाधिकृत रूप से प्लॉटिंग की थी। सूचना मिलने पर प्राधिकरण की टीम ने मौके का निरीक्षण किया जिसमें शिकायत सही पाई गई। इसके बाद जेसीबी की मदद से प्लॉट में किए गए वर्गीकरण को ध्वस्त कर दिया गया। बताया कि दोनों आरोपियों के विरुद्ध संबंधित धाराओं के तहत कार्रवाई करते हुए वाद दायर किया गया है। साथ ही निर्माणकर्ता को स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि बिना मानचित्र स्वीकृत कराए आगे कोई निर्माण कार्य नहीं किया जाएगा। मिस्सरपुर में हुई इस कार्रवाई के बाद कई प्रॉपर्टी डीलर प्राधिकरण कार्यालय के आसपास नजर आए। बताया जा रहा है कि पिछले एक सप्ताह से हरिद्वार और रुड़की क्षेत्र में लगातार चल रही कार्रवाई से प्रॉपर्टी डीलरों में हड़कंप मचा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed