फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Howrah-Yognagri will be canceled from June 21 to July 2

21 जून से दो जुलाई तक रद्द रहेगी हावड़ा-योगनगरी

Tue, 14 Jun 2022 08:27 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 14 Jun 2022 08:27 PM IST
विज्ञापन
Howrah-Yognagri will be canceled from June 21 to July 2
21 जून से दो जुलाई तक हावड़ा-योगनगरी ऋषिकेश एक्सप्रेस ट्रेन रद्द रहेगी। इसके साथ ही रुड़की रेलवे स्टेशन से गुजरने वाली दो ट्रेनें में से एक ट्रेन को निरस्त किया गया है। उसे दूसरे रास्ते से चलाया जाएगा। ट्रेनों के रद्द होने का कारण लखनऊ मंडल में खेतासराय, मेहरावां और महगांवा स्टेशन के मध्य बाराबंकी-अयोध्या कैंट, अकबरपुर, जफराबाद रेलखंड रेल लाइन दोहरीकरण का कार्य बताया जा रहा है।
विज्ञापन

उत्तर रेलवे मुरादाबाद मंडल के वरिष्ठ मण्डल वाणिज्य प्रबंधक (कोचिंग) सुधीर सिंह ने बताया कि 24 जून से 3 जुलाई तक लखनऊ मंडल में खेतासराय, मेहरावां और महगांवा स्टेशन के मध्य बाराबंकी-अयोध्या कैंट, अकबरपुर, जफराबाद रेलखंड रेल लाइन दोहरीकरण का कार्य होगा। इसके चलते गाड़ी संख्या 13009 (हावड़ा-योगनगरी ऋषिकेश) को 21 जून से 2 जुलाई तक निरस्त कर दिया गया है। वहीं गाड़ी संख्या 13010 (योगनगरी ऋषिकेश-हावड़ा), 23 जून से 4 जुलाई तक योगनगरी ऋषिकेश से निरस्त रहेगी। रुड़की रेलवे स्टेशन से गुजरने वाली गाड़ी संख्या 18103 (टाटानगर-अमृतसर) को 22 जून से 27 जून तक और गाड़ी संख्या 18104 (अमृतसर-टाटानगर) को 24 से 29 जून तक निरस्त किया गया है। इसी ट्रेन को एक जुलाई को अमृतसर निरस्त कर दिया गया है। वहीं गाड़ी संख्या 15934(अमृतसर-न्यू तिनसुकिया) को 24 जून व 1 जुलाई को लखनऊ-अयोध्या कैंट-अकबरपुर की जगह परिवर्तित मार्ग लखनऊ-प्रतापगढ़-वाराणसी होकर चलाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed