{"_id":"6291045bd12fff22db5a82f7","slug":"hotel-advance-pack-from-weekend-to-somvati-amavasya-in-haridwar","type":"story","status":"publish","title_hn":"Somvati Amavasya: वीकेंड से सोमवती अमावस्या तक होटल एडवांस पैक, जनसैलाब उमड़ने की संभावना, तैयारी में जुटे व्यापारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Somvati Amavasya: वीकेंड से सोमवती अमावस्या तक होटल एडवांस पैक, जनसैलाब उमड़ने की संभावना, तैयारी में जुटे व्यापारी
Fri, 27 May 2022 10:34 PM IST
अनुराग सक्सेना
संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
Published by: अनुराग सक्सेना
Updated Fri, 27 May 2022 10:34 PM IST
सार
शनिवार और रविवार को वीकेंड हैं। सोमवार को सोमवती अमावस्या पड़ रही है। सोमवती अमावस्या पर स्नान का काफी महत्व है। बुद्ध पूर्णिमा पर 12 लाख श्रद्धालुओं ने गंगा में डुबकी लगाई थी। इस वीकेंड और स्नान पर्व पर भी काफी संख्या में लोगों के आने की संभावना है।
विज्ञापन
हरकी पैड़ी पर गंगा में डुबकी लगाते यात्री
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
वीकेंड के साथ पड़ रहे सोमवती अमावस्या स्नान के लिए धर्मनगरी के सभी होटलों के साथ-साथ धर्मशालाएं तीन दिन के लिए एडवांस में बुक हो गई हैं। जानकारी के अनुसार 95 फीसदी कमरे बुक हो चुके हैं। इसलिए अनुमान लगाया जा रहा है कि सोमवती पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ सकती है।
विज्ञापन
शनिवार और रविवार को वीकेंड हैं। सोमवार को सोमवती अमावस्या पड़ रही है। सोमवती अमावस्या पर स्नान का काफी महत्व है। बुद्ध पूर्णिमा पर 12 लाख श्रद्धालुओं ने गंगा में डुबकी लगाई थी। इस वीकेंड और स्नान पर्व पर भी काफी संख्या में लोगों के आने की संभावना है। यात्री अपनी सुविधा को देखते हुए धर्मनगरी में होटलों की ऑनलाइन बुकिंग करवा चुके हैं। ज्यादातर होटल और धर्मशालाओं के कमरे पूरी तरह से बुक हो चुके हैं।
विज्ञापन
वहीं धर्मनगरी के रेस्टोरेंट, नग, मूर्ति विक्रेता, सजावटी सामान विक्रेता व कपड़ा विक्रेताओं ने ज्यादा सामान मंगवा लिया है। दुकानदारों का मानना है कि इस बार बुद्ध पूर्णिमा से ज्यादा श्रद्धालु हरिद्वार पहुंचेंगे। वहीं पुलिस भी अपनी तैयारियों में जुटी हुई है।
विज्ञापन
हरिद्वार के होटल एसोसिएशन के अध्यक्ष आशुतोष शर्मा ने कहा कि वीकेंड व सोमवती अमावस्या पर अच्छी भीड़ रहेगी। यात्रियों ने ऑनलाइन कमरों की बुकिंग शुरू कर दी है। इस बार बुद्ध पूर्णिमा से ज्यादा यात्रियों के हरिद्वार में आने की उम्मीद है।