{"_id":"68f4cb8b2dd81a58b5009f48","slug":"hospitals-and-108-ambulances-will-be-on-alert-during-diwali-haridwar-news-c-35-1-sdrn1003-139744-2025-10-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haridwar News: दीपावली प अलर्ट मोड में रहेंगे अस्पताल और 108 एंबुलेंस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haridwar News: दीपावली प अलर्ट मोड में रहेंगे अस्पताल और 108 एंबुलेंस
विज्ञापन
- संवेदनशील स्थानों पर रहेगी विशेष निगरानी और तैनाती की व्यवस्था
संवाद न्यूज एजेंसी
हरिद्वार। दीपावली पर सरकारी अस्पताल और 108 एंबुलेंस अलर्ट मोड में रहेंगी, संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी और स्वास्थ्य कर्मचारियों की तैनाती रहेगी, ताकि आवश्यकता पड़ने पर जरूरतमंदों तत्काल प्रभाव से उपचार दिया जा सके।
सोमवार को दीपावली पर लोगों की ओर से पटाखे चलाए जाएंगे। अतिशबाजी में जलने की घटनाएं भी सामने आती हैं। इसके मद्देनजर स्वास्थ्य विभाग की ओर से दीपावली के पर्व 108 एंबुलेंस 24 घंटे के लिए अलर्ट रहकर तैनात रहेंगी। सामान्य दिनों की अपेक्षा अतिरिक्त बैकअप में भी एंबुलेंस रखी जाएंगी। जनपद के जिला, संयुक्त, उप जिला अस्पताल, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में तैनात डॉक्टरों और स्टाफ की छुट्टियां रद्द कर दी गई हैं, ताकि किसी भी आपात स्थिति में त्वरित मदद दी जा सके। सभी को 24 घंटे फोन पर उपलब्ध रहने के निर्देश दिए गए हैं। जिला अस्पताल में चार यूनिट की बर्न यूनिट भी तैयार की गई।
सीएमओ डाॅ. आरके सिंह का कहना है कि दीपावली पर डॉक्टरों और एंबुलेंस संचालकों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी कर दिए गए हैं। इसमें लापरवाही किसी भी हालत में सहन नहीं की जाएगी।