फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Homeopathy doctor will go from village to village for treatment

होम्योपैथी डॉक्टर गांव-गांव जाकर करेंगे उपचार

Wed, 08 Jun 2022 01:12 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 08 Jun 2022 01:12 AM IST
विज्ञापन
Homeopathy doctor will go from village to village for treatment
एलोपैथी विभाग की तर्ज पर होम्योपैथी डॉक्टर भी गांव-गांव जाकर मरीजों का उपचार करेंगे। होम्योपैथी विभाग की ओर से लोगों को स्वास्थ्य लाभ पहुंचाने के लिए एक नई पहल के तहत यह शुरूआत की जा रही है। जिसमें शिविर लगाकर लोगों के स्वास्थ्य की जांच और दवाएं निशुल्क देने के साथ होम्योपैथ प्रति जागरूक किया जाएगा।
विज्ञापन

दरअसल, होम्योपैथी चिकित्सा पद्धति से आज भी बहुत लोग अंजान हैं। अधिकांश ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों को होम्योपैथी उपचार के बारे में जानकारी ही नहीं है। इससे अधिकांश लोग बस एलोपैथी विधि से ही उपचार कराने पर ही निर्भर रहते हैं। वह सरकार की ओर से होम्योपैथी सरकारी चिकित्सा सुविधा का भी लाभ नहीं उठा पा रहे हैं। जबकि होम्योपैथी चिकित्सा पद्धति में भी लोगों को बेहतर और सस्ता उपचार दिया जा रहा है।
विज्ञापन

जनपद में 15 होम्योपैथी के सरकारी अस्पताल भी हैं। इसको देखते हुए होम्योपैथी विभाग की ओर से अब ग्रामीणों को होम्योपैथी विभाग से जोड़कर सस्ता और अच्छा इलाज दिलाने के लिए गांव-गांव स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन किया जाएगा। जिनमें लोगों को होम्योपैथी विधि के प्रति जागरूक किया जाएगा। शिविरों में ग्रामीणों के स्वास्थ्य की जांच से लेकर उन्हें निशुल्क दवाएं भी दी जाएंगी। मरीजों को होम्योपैथी अस्पतालों में जाकर उपचार कराने के लिए प्रेरित भी किया जाएगा। जिन गांवों में शिविरों का चयन किया जाएगा। उनमें प्रत्येक पंद्रह दिन में संबंधित होम्योपैथी अस्पताल की ओर से शिविर लगाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्वास्थ्य शिविर लगाने के लिए समस्त अस्पतालों के आदेशित कर दिया गया है। जून के अंतिम दिनों में शिविर लगाने शुरू कर दिए जाएंगे। इससे मरीजों को होम्योपैथी विधि से उपचार देने में जागरूक करने में काफी मदद मिलेगी।
- डॉ. विकास ठाकुर, जिला होम्योपैथी अधिकारी, हरिद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed