{"_id":"62680ddf79206f0cd403e7a9","slug":"hindu-mahapanchayat-will-be-held-today-section-144-in-five-km-haridwar-news-drn4100815159","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज होगी हिंदू महापंचायत, पांच किमी क्षेत्र में धारा 144","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज होगी हिंदू महापंचायत, पांच किमी क्षेत्र में धारा 144
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भगवानपुर थाना क्षेत्र के गांव डाडा जलालपुर में काली सेना के आह्वान पर आज बुधवार को हिंदू महापंचायत होगी। इसको लेकर पुलिस प्रशासन अलर्ट है। पांच किलोमीटर के क्षेत्र में एसडीएम भगवानपुर के आदेश पर धारा 144 लागू कर दी गई है।
गांव डाडा जलालपुर में हनुमान जन्मोत्सव पर निकाली गई शोभायात्रा के दौरान बवाल और आगजनी की घटना हुई थी। सभी आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने पर काली सेना के संस्थापक व शांभवी पीठाधीश्वर स्वामी आनंद स्वरूप ने आज (बुधवार) को डाडा जलालपुर में हिंदू महापंचायत करने का आह्वान किया था। इससे पहले ही मंगलवार को एसडीएम भगवानपुर ब्रजेश कुमार तिवारी ने डाडा जलालपुर गांव के पांच किलोमीटर क्षेत्र जिसमें डाडा पट्टी, हसनपुर, मदनपुर, लतीफपुर, खुब्बनपुर, बहवलपुर, हंसोवाला, मानक मजरा, अकबरपुर, कालसो, खेड़ली, खेड़ी शिकोहपुर, सिकरोढ़ा, हल्लूमजरा आदि में धारा 144 लागू कर दी है। इसके साथ ही पुलिस ने सख्ती भी बरतनी शुरू कर दी है। एसएसपी डॉ. योंगेंद्र सिंह रावत ने बताया कि पूरे मामले पर पूरी नजर रखी जा रही है।
विवाद को जन्म न दे प्रशासन : आनंद स्वरूप
शंकराचार्य परिषद अध्यक्ष स्वामी आनंद स्वरूप ने कहा कि काली सेना के आह्वान पर डाडा जलालपुर में महापंचायत आयोजित हो रही है। लेकिन प्रशासन धारा 144 लगाकर मामले को तूल और विवाद को जन्म दे रहा है। सुप्रीम कोर्ट के आदेश का जिक्र करते हुए स्वामी आनंद स्वरूप ने कहा कि डाडा जलालपुर में धर्म संसद नहीं बल्कि महापंचायत हो रही है।