फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Hindi journalism cannot be denied: Nishank

हिंदी पत्रकारिता को नकारा नहीं जा सकता: निशंक

Mon, 30 May 2022 08:24 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 30 May 2022 08:24 PM IST
विज्ञापन
Hindi journalism cannot be denied: Nishank
विजन के साथ मिशन को आगे बढ़ाना हिंदी पत्रकारिता की शुरूआत से ही पहचान है। अखबार की विश्वसनीयता आज भी सबसे ज्यादा है। हिंदी पत्रकारिता को कोई भी नकार नहीं सकता। सकारात्मक पत्रकारिता आज की जरूरत है।
विज्ञापन

पूर्व मुख्यमंत्री एवं सांसद डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक ने सोमवार को प्रेस क्लब सभागार में हिंदी पत्रकारिता दिवस पर आयोजित संगोष्ठी में बतौर मुख्य अतिथि यह बात कही।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि विश्वसनीयता हासिल करने के लिए साहस होना चाहिए। जिसकी शुरूआत करीब दो सौ वर्ष पूर्व हिंदी पत्रकारिता के साथ हुई। कहा कि पत्रकारिता में संवेदनशीलता व जवाबदेही जरूरी है। पिछले चार दशक में काफी परिवर्तन आया है। अवसर के साथ चुनौतियां भी बढ़ी हैं। चुनौतियों का सामना करने के लिए पत्रकारों को समय के साथ दौड़ना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्य वक्ता अक्कू श्रीवास्तव ने कहा कि हिंदी पत्रकारिता में लगातार मजबूती आई है। चुनौतियां भी बढ़ी हैं। कहा कि पत्रकारिता में आने वाले छात्रों को समाचार संकलन करने वाले पत्रकारों को हमेशा सामान्य ज्ञान से परिपूर्ण रहना चाहिए। गुरुकुल कांगड़ी विवि, देवसंविवि एवं उत्तराखंड संस्कृत विवि में पत्रकारिता की पढ़ाई करने वाले तीन मेधावी बच्चों को मुख्य अतिथि ने स्वर्णपदक के साथ प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया। अध्यक्षता निरंजनी अखाड़ा के महंत दिगंबर रधुवन ने की। प्रेस क्लब अध्यक्ष श्रवण कुमार झा एवं महासचिव अश्वनी अरोड़ा ने बुके देकर स्वागत किया। इस दौरान सुनीलपाल, डॉ. मनोज सोही, संजय आर्य, राहुल वर्मा, डॉ रजनीकांत शुक्ल, गोपाल रावत, बृजेंद्र हर्ष, दीपक नौटियाल, राजेंद्र नाथ गोस्वामी समेत कई पत्रकार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed