{"_id":"620d4e830465d5774a5225d6","slug":"herd-of-elephants-entered-katarpur-trampled-crops-haridwar-news-drn404266257","type":"story","status":"publish","title_hn":"कटारपुर में घुसा हाथियों का झुंड, रौंदी फसलें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कटारपुर में घुसा हाथियों का झुंड, रौंदी फसलें
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
किसानों का हाथियों से अपनी फसलें बचाना मुश्किल हो गया है। मंगलवार रात भी हाथियों का एक झुंड कटारपुर में घुस गया। किसानों और वन टीम ने झुंड को करीब दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद जंगल में खदेड़ा तब जाकर किसानों ने राहत की सांस ली।
पथरी और कनखल क्षेत्र में हाथियों का मूवमेंट लगातार बढ़ रहा है। हाथियों के झुंड गंगा नदी पार करके हर दिन आबादी में घुसने की कोशिश कर रहे हैं। इससे किसानों को भी गन्ने और गेहूं की फसल को हाथियों से बचाना चुनौतीपूर्ण हो रहा है। हालांकि, रात्रि में गश्त कर रही टीम उन्हें रोकने में भी कामयाब हो रही है लेकिन गश्त टीम को गच्चा देकर हाथियों के झुंड कहीं ने कहीं से आबादी क्षेत्र में धमक जा रहे हैं।
मंगलवार रात करीब 11 बजे भी हाथियों का एक झुंड गंगा नदी पार करके कटारपुर गांव के पास पहुंच गया। खेतों में पहरा दे रहे हाथियों के झुंड को देखकर किसानों ने शोर-मचाना शुरू कर दिया। साथ ही जानकारी वन विभाग को दी। सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। करीब दो घंटे की जद्दोजहद के बाद वन टीम और किसानों ने मिलकर हाथियों को खेतों से बाहर निकालकर जंगल में लौटाया। वन विभाग के हरिद्वार रेंजर दिनेश प्रसाद नौडियाल का कहना है कि हाथियों की गतिविधियां कनखल से लेकर पथरी क्षेत्र में तेजी के साथ बढ़ रही हैं। रातभर वन विभाग की टीम को गश्त करनी पड़ रही है तब जाकर हाथियों को आबादी क्षेत्र में जाने से रोका जा रहा है।