फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Hemp smuggler jailed for three years

गांजा तस्कर को तीन साल की कैद, 10 हजार जुर्माना

Thu, 26 Aug 2021 11:38 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 26 Aug 2021 11:38 PM IST
विज्ञापन
Hemp smuggler jailed for three years
रोशनाबाद। मादक पदार्थ गांजे की तस्करी करते हुए पकड़े गए आरोपी को विशेष न्यायाधीश एनडीपीएस एक्ट संजीव कुमार ने तीन वर्ष की कैद और 10 हजार रुपये के जुर्माने की सजा सुनाई है।
विज्ञापन

शासकीय अधिवक्ता कुशल पाल सिंह चौहान ने बताया कि एक दिसंबर 2019 को एसटीएफ देहरादून की उप निरीक्षक प्रियंका भारद्वाज श्यामपुर क्षेत्र में मादक पदार्थों से संबंधित अपराधियों की गिरफ्तारी एवं रोकथाम के लिए गश्त पर थीं। इस दौरान सूचना मिली थी कि एक महिला और एक पुरुष खता बस्ती तिराहे पर खड़े हैं, जिनके पास गांजा है। इस पर पुलिस दल ने तुरंत मौके पर पहुंचकर दोनों को पकड़ लिया था।
विज्ञापन

तलाशी में गोपाल निवासी ईश्वरपुर कॉलोनी जगाधरी हरियाणा हाल निवासी चंडीघाट माजरा से लगभग तीन किलो गांजा और महिला शीला पत्नी शिव कुमार निवासी चंडीघाट माजरा से दो किलो गांजा बरामद हुआ था। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया था। न्यायालय ने दोनों को न्यायिक हिरासत में जिला कारागार भेज दिया था। आरोपी गोपाल के खिलाफ लंबित मुकदमे में वादी पक्ष की ओर से गवाह उप निरीक्षक प्रियंका भारद्वाज के बयान अंकित कराए गए। उसके बाद आरोपी गोपाल ने अपना जुर्म न्यायालय में स्वीकार कर लिया। न्यायालय ने दोनों पक्षों को सुनने के बाद गोपाल को गांजा रखने का दोषी पाते हुए तीन वर्ष की कैद और 10 हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed