फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Health tourism center will also become YogaGram

हेल्थ टूरिज्म सेंटर भी बनेगा योगग्राम

Sun, 12 Mar 2017 09:52 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो हरिद्वार
अमर उजाला ब्यूरो हरिद्वार Updated Sun, 12 Mar 2017 09:52 PM IST
विज्ञापन
 
विज्ञापन

पतंजलि योगपीठ के प्रकल्प योगग्राम में नवविस्तारित योग-प्राकृत-पंचकर्म चिकित्सा प्रकल्प निरामयम् का लोकार्पण केंद्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली ने किया। इस अवसर पर निरामयम् की वेबसाइट का विमोचन भी किया गया।      

रविवार को उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए वित्तमंत्री अरुण जेटली ने कहा कि  दुनिया के विकसित देशों में इस प्रकार की चिकित्सा सेवाएं बहुत अधिक खर्च पर उपलब्ध कराई जा रही हैं, लेकिन अपने ही देश में बहुत सस्ते दामों पर उपलब्ध कराना सराहनीय है। पतंजलि परिवार योगग्राम की चिकित्सा सेवाओं के माध्यम से महंगी दवाओं और शल्य चिकित्सा से रोगियों को निजात मिलेगी। उन्होंने  उम्मीद जताई कि आने वाले समय में निरामयम् एक बड़ा चिकित्सा सुविधा और योगग्राम हेल्थ टूरिज्म के केंद्र के रूप में विकसित होगा। वरिष्ठ पत्रकार रजत शर्मा ने भी पतंजलि योगपीठ की सेवाओं को सराहा।    
विज्ञापन

        
इस अवसर पर योग गुरु बाबा रामदेव ने कहा कि योगग्राम में पहले लगभग 400 लोगों के उपचार, आवास, भोजन आदि की व्यवस्था थी। अब करीब 100 और लोगों की व्यवस्था का विस्तार किया गया है।   आचार्य बालकृष्ण ने कहा कि योगग्राम में चिकित्सा सेवाओं का विस्तार देश के हर वर्ग के लोगों के लिए उपहार है। कार्यक्रम में आचार्य प्रद्युम्न, स्वामी हरिचेतनानंद, ललित मोहन, योगग्राम के कर्मचारी उपस्थित रहे। इस दौरान फूलों की होली भी खेली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed