{"_id":"e009363e0962ad605bfd340404ab38a9","slug":"head-constable-died-from-heart-attack-hindi-news-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल का दौरा पड़ने से हेड कांस्टेबल की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल का दौरा पड़ने से हेड कांस्टेबल की मौत
ब्यूरो/अमर उजाला, हरिद्वार
Updated Wed, 06 Jan 2016 12:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरिद्वार। अर्द्धकुंभ की सतीद्वीप पुलिस चौकी में तैनात हेड कांस्टेबल की मंगलवार सुबह दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई है। बैरागी कैंप पुलिस लाइन में राजकीय सम्मान के बाद शव एंबुुलेंस से गृह जनपद पिथौरागढ़ भेज दिया गया है।
कुमाऊं के चंपावत जिले में तैनात सशस्त्र पुलिस के हेड कांस्टेबल बहादुर सिंह ज्वाला (58) की तैनाती अर्द्धकुंभ मेले में हुई थी। इन दिनों वह बैरागी कैंप से सटी सतीद्वीप चौकी का निर्माण करवा रहे थे। मंगलवार सुबह ज्वाला की अचानक तबियत बिगड़ गई। बगल के तंबू में रह रहे कांस्टेबल ने तुरंत पुलिस लाइन बैरागी कैंप में सूचना दी। लेकिन जब तक पुलिसकर्मी वाहन लेकर पहुंचे तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। फिर बैरागी पुलिस लाइन में राजकीय सम्मान के बाद शव को गृह जनपद के लिए रवाना किया। इस दौरान आईजी जीएस मर्तोलिया, एसएसपी जेआर जोशी, एएसपी श्वेता चौबे आदि मौजूद रहे। एएसपी श्वेता चौबे ने बताया कि हेड कांस्टेबल मूल रूप से गांव बाटला, पिथौरागढ़ का रहने वाला था। ब्यूरो