फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   He himself complained about the electricity connection

Haridwar News: बिजली का कनेक्शन लेकर खुद ही कर दी शिकायत

Mon, 16 Feb 2026 06:19 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 16 Feb 2026 06:19 PM IST
विज्ञापन
He himself complained about the electricity connection
एक युवक ने घर पर लगा विद्युत मीटर स्वयं उतारकर दूसरे मकान पर लगा लिया। इसके बाद उसने नए कनेक्शन के लिए आवेदन किया। विभाग से उसे नया कनेक्शन मिल भी गया। इसके बाद उसने स्वयं ही एक मकान पर दो कनेक्शन होने की शिकायत मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पर दर्ज करा दी। मामले में विभाग ने युवक के दोनों विद्युत कनेक्शन काटने के साथ ही अब उसके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है।
विज्ञापन




मामला लक्सर के रायसी क्षेत्र के एक गांव में सामने आया है। गांव निवासी एक युवक के दो घर आमने-सामने हैं। पिछले दिनों युवक ने अपने घर पर लगाकर मीटर स्वयं उतारकर सड़क के दूसरी ओर स्थित घर पर लगा लिया। इसके बाद उसने पहले वाले घर के लिए नए विद्युत कनेक्शन के लिए आवेदन किया।
विज्ञापन




मकान पर कोई कनेक्शन नहीं होने पर ऊर्जा निगम ने नया कनेक्शन जारी करते हुए युवक के मकान पर नया मीटर भी लगा दिया। इसी बीच युवक ने एक ही घर में दो कनेक्शन और मीटर के संबंध में मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पर स्वयं ही शिकायत भी दर्ज करा दी। सीएम हेल्पलाइन से मामला ऊर्जा निगम के पास पहुंचा तो जांच में मामला उजागर हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस पर विभाग के जेई मनोज कुमार सैनी ने विद्युत अधिनियम के तहत आरोपी युवक के खिलाफ लक्सर कोतवाली में प्राथमिकी दर्ज कराई। जेई ने बताया कि युवक के घर लगे नए कनेक्शन को निरस्त कर मीटर उतार लिया गया है। पुराने कनेक्शन पर भी बिल भुगतान होने के कारण कनेक्शन काटा गया है। उपभोक्ता को बिल का भुगतान करने के लिए कहा गया है। कोतवाली प्रभारी प्रवीण सिंह कोश्यारी ने बताया कि विभाग के जेई की तहरीर पर आरोपी युवक के खिलाफ विद्युत अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। वहीं, मामला पारिवारिक विवाद से जुड़ा बताया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed