फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   He called out to ask for directions and the chain was snatched from the woman's neck

Haridwar News: रास्ता पूछने के लिए आवाज दी, महिला के गले से झपटी चेन

Sun, 17 Aug 2025 12:09 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 17 Aug 2025 12:09 AM IST
विज्ञापन
He called out to ask for directions and the chain was snatched from the woman's neck
हरिद्वार। ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र की गोविंदपुरी कॉलोनी में स्कूटी से आ रही एक महिला को बाइक सवार झपटमारों ने रास्ता पूछने के लिए आवाज लगाई और गले से चेन लूटकर फरार हो गए। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की खोजबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, रेणु पत्नी अमन कौशिक निवासी गोविंदपुरी अपनी बेटी झिवांशी को शुक्रवार शाम करीब 5.10 बजे हुई। डांस क्लास से स्कूटी पर लेकर घर आ रही थी। कॉलोनी में पहुंचते ही मोटरसाइकिल पर दो युवक भी आ गए। बाइक पर पीछे बैठे युवक ने उनसे देहरादून का रास्ता पूछने के लिए आवाज लगाई। इसी बीच जब रेणु उन्हें रास्ता बताते हुए पीछे मुड़ी तो युवक ने झपट्टा मारकर गले से चेन तोड़ ली।
विज्ञापन


दोनों मोटरसाइकिल को तेज रफ्तार से दौड़ाते हुए फरार हो गए। इसकी सूचना पुलिस को देते हुए रेणु के पति अमन कौशिक ने कोतवाली पहुंचकर तहरीर दी। कोतवाली प्रभारी अमरजीत सिंह ने बताया कि इस संबंध में मुकदमा दर्ज कर लिया है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed