फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Hdpe three lakh to woman teacher

महिला ने शिक्षक से हड़पे साढ़े तीन लाख रुपये

Sun, 02 Oct 2016 12:54 AM IST
ब्यूूराो/ अमर उजाला, हरिद्वार
ब्यूूराो/ अमर उजाला, हरिद्वार Updated Sun, 02 Oct 2016 12:54 AM IST
विज्ञापन

हरिद्वार। शहर के एक कालेज के शिक्षक के साथ महिला ने धोखाधड़ी कर साढ़े तीन लाख रुपये हड़प लिए। फर्जीवाड़ा कर शिक्षक के राशन कार्ड सहित अन्य दस्तावेजों में भी बतौर पत्नी अपना नाम दर्ज करा लिया गया। शिक्षक की ओर से इस आशय की शिकायत किए जाने पर ज्वालापुर पुलिस ने महिला के खिलाफ धोखाधड़ी और कूटरचना का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


अवधूत मंडल आश्रम स्थित शरद विहार निवासी सुनीत कुमार कुलश्रेष्ठ शहर के एक कॉलेज में शिक्षक हैं। उनके घर काम करने वाली एक महिला ने पिछले दिनों ज्वालापुर कोतवाली में तहरीर और एसएसपी कार्यालय में शिकायत देकर शिक्षक पर गंभीर आरोप लगाए थे। वहीं शिक्षक ने ज्वालापुर कोतवाली में तहरीर देकर आरोप लगाया कि राजीव नगर कालोनी निवासी संगीता ने उनके साथ धोखाधड़ी कर साढ़े तीन लाख रुपये हड़प लिए। इतना ही नहीं उसने चोरी छिपे राशन कार्ड सहित अन्य दस्तावेजों में उनकी पत्नी के तौर पर अपना नाम दर्ज करा लिया जबकि महिला के असल दस्तावेजों में उसके पति का नाम दर्ज है। शिक्षक ने आरोप लगाया कि पैसे हड़प चुकी महिला ने उनके घर पर भी कब्जे का प्रयास किया। अब लगातार उन्हें ब्लैकमेल कर रही है और पैसे वापस मांगने पर झूठे केस में फंसाने की धमकी दी जा रही है।
विज्ञापन


पुलिस ने तहरीर के आधार पर महिला के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। ज्वालापुर कोतवाली के एसएसआई कमल मोहन भंडारी ने बताया कि शिक्षक की तहरीर पर महिला के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed