{"_id":"57227a29ddd95155ce6cd6ef6ff4716e","slug":"haryana-roadways-buses-come-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नहीं आई हरियाणा रोडवेज की बसें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नहीं आई हरियाणा रोडवेज की बसें
ब्यूरो/अमर उजाला, हरिद्वार
Updated Mon, 22 Feb 2016 11:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरिद्वार। हरियाणा में जाट आरक्षण को लेकर चल रहे आंदोलन के कारण सोमवार को भी हरियाणा रोडवेज की बसों का संचालन प्रभावित रहा। वहीं राजस्थान के कुछ जिलों से रोडवेज की बसें नहीं आई। अहमदाबाद मेल भी रद्द रही।
विज्ञापन
जाट आंदोलन के कारण सोमवार को भी हरियाणा रोडवेज की बसें नहीं आई। जिससे हरिद्वार से हरियाणा का संपर्क कटा रहा। वहीं राजस्थान के गंगानगर, झुंझुनु, फलौदी, बाडमेर से राजस्थान रोडवेज की बसें नहीं आई। इन डिपो की बसें रेवाड़ी होकर आती है। हरियाणा रोडवेज के अर्द्धकुंभ मेला इंचार्ज राजकुमार ने बताया कि आंदोलन के कारण रोडवेज की बसें नहीं आ पाई। वहीं जाट आंदोलन के कारण अहमदाबाद मेल (योगा एक्सप्रेस) सोमवार को रद्द रही। वहीं हरियाणा जाने के लिए लोग यूपी रोडवेज और पंजाब रोडवेज की रोडवेज की बसों से वाया चंडीगढ़ होकर जा रहे हैं। रविवार को भी आंदोलन के कारण ओखा एक्सप्रेस, अहमदाबाद मेल और अजमेर एक्सप्रेस रद्द थी।
विज्ञापन