{"_id":"5909fedc4f1c1b810d441c1d","slug":"harvdar-rural-and-ranipur-in-evm-double-lock","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरिद्वार ग्रामीण व रानीपुर की ईवीएम डबल लॉक में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरिद्वार ग्रामीण व रानीपुर की ईवीएम डबल लॉक में
अमर उजाला ब्यूरो हरिद्वार
Updated Wed, 03 May 2017 09:31 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
हाईकोर्ट के आदेश पर प्रशासन ने हरिद्वार ग्रामीण और रानीपुर विधानसभा की ईवीएम की निगरानी शुरू कर दी है। दोनों विधानसभाओं की ईवीएम रोशनाबाद बाल सुधार गृह में रखी गई हैं। बुधवार को प्रशासन ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की मौजूदगी में बाल सुधार गृह के कमरे पर एक और ताला लगा दिया। जल्द ही मशीन सील की जाएंगी।
यूपी और उत्तराखंड विधानसभा चुनाव के नतीजे अप्रत्याशित रूप से भाजपा के पक्ष में आने से विपक्षी पार्टियां ईवीएम पर सवाल उठा रही हैं। मामले को लेकर हाईकोर्ट नैनीताल ने सबसे पहले विकासनगर की ईवीएम सील करने के निर्देश दिए थे। बाद में कुछ और लोगों ने हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया। सुनवाई करते हुए हाईकोर्ट ने हरिद्वार ग्रामीण व रानीपुर सहित छह विधानसभाओं की ईवीएम मशीनें भी सील करने के आदेश दिए हैं।
हाईकोर्ट के आदेश के अनुपालन में बुधवार को प्रशासन ने ईवीएम मशीनों की सुरक्षा बढ़ा दी। सीजेएम आशुतोष कुमार मिश्रा सहित अपर जिलाधिकारी प्रशासन डा. अभिषेक त्रिपाठी और अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व ललित नारायण मिश्र बाल सुधार गृह रोशनाबाद पहुंचे। यहां टीम ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की मौजूदगी में बाल सुधार गृह के दरवाजे पर एक और ताला लगा दिया। एडीएम ने बताया कि समय कम होने के कारण फिलहाल एक और ताला लगा दिया गया है। जल्द ही ईवीएम सील कर दी जाएंगी। इस दौरान कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हनीफ अंसारी, मुरली मनोहर, भाजपा नेता काशीनाथ समेत राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि भी मौजूद रहे।