फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Harki Padi will be lit in the night even if the lights are off

बत्ती गुल होने पर भी रात में जगमगाएगी हरकी पैड़ी

Sun, 06 Mar 2022 01:08 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 06 Mar 2022 01:08 AM IST
विज्ञापन
Harki Padi will be lit in the night even if the lights are off
विद्युत व्यवस्था चरमराने पर भी हरकी पैड़ी रात में जगमग रहेगी। असामाजिक तत्वों पर नजर रखने के लिए लगाए गए सीसीटीवी को भी 24 घंटे सप्लाई मिलेगी। सोलर पैनल का ढांचा लगकर तैयार हो चुका है। सौर ऊर्जा संयंत्र को दिल्ली की एक कंपनी की ओर से लगाया जा रहा है।
विज्ञापन

हिंदू आस्था से जुड़ी हरकी पैड़ी क्षेत्र में अब बिजली जाने पर रात में भी अंधेरा नहीं होगा। हरकी पैड़ी को जगमग करने के लिए 20 किलोवाट का सोलर ऊर्जा पैनल लगाया जा रहा है। सोलर ऊर्जा संयंत्र लगाने का कार्य दिल्ली की एक प्राइवेट संस्थान गौतम सोलर प्राइवेट लिमिटेड के माध्यम से किया जा रहा है। इस ऊर्जा संयंत्र के लगने से हरकी पैड़ी का महिला घाट, कार्यालय, मंदिर, अन्नक्षेत्र और हरकी पैड़ी का पूरा क्षेत्र को ऊर्जा की आपूर्ति होगी। इसके साथ ही रात के समय हरकी पैड़ी की रौनक बढ़ाने के लिए लगी रंग-बिरंगी डिस्को लाइटें भी बिजली गुल होने पर बंद नहीं होगी। इस सौर उर्जा संयंत्र के लगने से काफी हद तक बिजली की बचत होगी। हरकी पैड़ी क्षेत्र में श्रीगंगा सभा कार्यालय के बराबर वाली छत पर सौर ऊर्जा संयंत्र लगाने के लिए लगभग तैयारी हो चुकी है। 20 किलोवाट का यह पैनल 18 किलोवाट तक की सप्लाई करेगा। संवाद
विज्ञापन

हरकी पैड़ी क्षेत्र सौर ऊर्जा संयंत्र लगने से प्राकृतिक ऊर्जा का प्रचार होगा। जिससे अन्य लोग भी जागरूक होंगे। इसके साथ ही काफी हद तक बिजली की बचत भी होगी। दिल्ली की संस्था गौतम सोलर प्राइवेट लिमिटेड के सहयोग से यह संयंत्र लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- तन्मय वशिष्ठ, महामंत्री श्रीगंगा सभा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed