{"_id":"5845a3ce4f1c1bf959447f4a","slug":"harish-rawat-government-in-corruption","type":"story","status":"publish","title_hn":"भ्रष्टाचार में डूबी हरीश रावत सरकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भ्रष्टाचार में डूबी हरीश रावत सरकार
अमर उजाला ब्यूरो हरिद्वाjर
Updated Mon, 05 Dec 2016 10:59 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ही विकास का पर्याय है। उन्होंने कांग्रेस की हरीश रावत सरकार पर हमला बोलते हुए इसे भ्रष्टाचार में डूबी सरकार बताया। दावा किया कि आने वाले विधानसभा चुनाव में राज्य में भाजपा की ही सरकार बनेगी।
कृष्णपाल गुर्जर हरिद्वार ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के फेरूपुर में परिवर्तन यात्रा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि लंबे समय तक देश में राज करने वाली कांग्रेस ने आमजन को विकास से दूर रखा, जबकि भाजपा ने सत्ता में आते ही विकास का पहिया तेज कर दिया है। भाजपा के प्रदेश प्रभारी श्याम जाजू ने हरीश रावत सरकार को जनविरोधी बताया। दावा किया कि जनता में जिस तरह का उत्साह है उससे कांग्रेस सरकार का जाना तय है। वरिष्ठ नेता सतपाल महाराज ने कहा कि प्रदेश की जनता सत्ता परिवर्तन का मन बना चुकी है। सांसद रमेश पोखरियाल निशंक ने कहा कि कांग्रेस सरकार शराब और खनन माफियाओं से घिरी हुई है। देवभूमि के उद्धार के लिए कांग्रेस का जाना हितकर है। विधायक स्वामी यतीश्वरानंद ने आरोप लगाया कि हरीश रावत सरकार हरिद्वार ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र में राजनीतिक रंजिश के तहत कार्य कर रही है। इस मौके पर मंडल अध्यक्ष अश्विनी पाल, आलोक सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे।
इससे पहले रानीपुर विधानसभा क्षेत्र के जगजीतपुर में भी केंद्रीय राज्यमंत्री केपी गुर्जर ने परिवर्तन यात्रा की सभा को संबोधित किया। इस मौके पर भाजपा के वरिष्ठ नेता सतपाल महाराज ने कहा कि जनता के हित तभी सुरक्षित है जब भाजपा की सरकार बनेगी। क्षेत्रीय विधायक आदेश चौहान ने कहा कि कांग्रेस सरकार के पास विकास की कोई सोच नहीं है। इस मौके पर भाजपा के प्रदेश महामंत्री नरेश बंसल, जिला प्रभारी अनिल गोयल, यात्रा प्रभारी महेंद्र भट्ट, श्यामवीर सैनी, जिलाध्यक्ष सुरेश राठौर, जयपाल सिंह चौहान, अतुल वशिष्ठ, वीरेंद्र गौरी, उपेद्र शर्मा, चमन चौहान, रीता चमोली, सुखबीर सिंह, देवेंद्र प्रधान, विजय चौहान, ईश्वर चंद्र, देवकी नंदन पुरोहित, गगन बाली, आलोक चौहान, इंद्रराज दुग्गल आदि मौजूद थे।