फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Haridwar will be made education hub with MP funds: Trivendra Rawat

सांसद निधि से हरिद्वार को एजुकेशन हब बनाया जाएगा : त्रिवेंद्र रावत

Tue, 17 Sep 2024 02:32 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 17 Sep 2024 02:32 AM IST
विज्ञापन
Haridwar will be made education hub with MP funds: Trivendra Rawat
हरिद्वार। सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत धर्मनगरी में शिक्षा क्षेत्र में अधिक योगदान देने को अपनी प्राथमिकता बता रहे हैं। सोमवार को उन्होंने विभागीय अधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने कहा कि सांसद निधि से हरिद्वार को एजुकेशन हब बनाया जाएगा। सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि हरिद्वार में महिलाओं की सुरक्षा के लिए व्यवस्था बनाई जाएगी। युवाओं को स्वावलंबी बनाने की दिशा में रोजगारपरक कार्य कराए जाएंगे।
विज्ञापन

सोमवार को सीसीआर भवन में बैठक के दौरान सांसद ने कहा कि हरिद्वार का सर्वांगीण विकास करना ही उनके कार्यकाल में उद्देश्य है। प्राथमिकता में उन्होंने किसानों की समस्याओं पर प्रशासनिक अधिकारियों को गंभीरता से कार्य करने के निर्देश दिए। कहा कि अन्नदाताओं का सम्मान अनिवार्य रूप से किया जाना है। इसी तरह महिलाओं की सुरक्षा पर भी व्यवस्था बनाने के निर्देश उन्होंने जिलाधिकारी को दिए।
विज्ञापन

जिलाधिकारी कमेंद्र सिंह व मुख्य विकास अधिकारी आकांक्षा कोंडे से केंद्र व राज्य सरकार की योजनाओं की प्रगति रिपोर्ट के बारे में भी उन्होंने पूछा। कहा कि हरिद्वार रुड़की विकास प्राधिकरण के जरिए योजनाओं को पूर्ण रूप से क्रियान्वित किया जाए। प्राधिकरण के उपाध्यक्ष अंशुल सिंह से सांसद ने हरिद्वार की दिव्यता और भव्यता को लेकर तैयार तमाम कार्ययोजनाओं की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि जो भी विकास कार्य कराए जा रहे हैं उस पर निरंतर निगरानी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी तरह सांसद ने नगर आयुक्त वरुण चौधरी से साफ सफाई की व्यवस्थाओं के संबंध में पूर्व निर्धारित योजनाओं के तहत तैयार खाका और रणनीति के बारे में जानकारी ली। सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत ने मुख्य शिक्षा अधिकारी से शिक्षा व्यवस्था में सुधार के सुझाव भी प्रस्तुत करने के निर्देश दिए।
सांसद ने कहा कि योजनाओं को कागजों पर नही जनता के लिए शुरू करना है। हरिद्वार में स्वच्छ शिक्षा का वातावरण कायम करके के लिए, युवाओं के सर्वाधिक रोजगार के लिए योजनाओं पर क्रियान्वयन की रिपोर्ट देने के निर्देश दिए।

डेंगू के बढ़ते मामलों को चिंताजनक बताते हुए सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि चिकित्सा के दृष्टिकोण से हरिद्वार के ग्रामीण क्षेत्रों में बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध करानी होंगी। उन्होंने कहा कि मरीजों को इलाज के लिए भटकना नही पड़े इस दिशा में बेहतर प्रयास क्या किया जा सकता है इसकी रिपोर्ट और कार्ययोजना तैयार कर अवगत कराया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed