फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Haridwar New Traffice Rules For Restricted Vehicle During Baisakhi Bath And Sadbhavna Sammelan News In Hindi

हरिद्वार: आज और कल शहर में भारी वाहनों के प्रवेश पर रोक, बैसाखी स्नान और सद्भावना सम्मेलन को लेकर ट्रैफिक प्लान जारी

Wed, 13 Apr 2022 10:27 AM IST
अनुराग सक्सेना संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार Published by: अनुराग सक्सेना Updated Wed, 13 Apr 2022 10:27 AM IST
सार

गुरुवार को बैसाखी और मेष संक्रांति के स्नान पर्व पर दूसरे प्रदेशों से आने वाले यात्रियों और सद्भावना सम्मेलन के श्रद्धालुओं के वाहनों की पार्किंग की व्यवस्था पुलिस प्रशासन ने की है। जिन जगहों पर नो एंट्री रहेगी उनके बारे में भी जानकारी जारी की गई है।

विज्ञापन
Haridwar New Traffice Rules For Restricted Vehicle During Baisakhi Bath And Sadbhavna Sammelan News In Hindi
हरिद्वार में बैसाखी स्नान को लेकर ट्रैफिक प्लान जारी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बैसाखी स्नान और ऋषिकुल मैदान में चल रहे सद्भावना सम्मेलन को लेकर पुलिस ने दो दिनों के लिए शहर में यातायात प्लान, नो एंट्री और पार्किंग प्लान जारी कर दिया है। ऐसे में वाहन चालक रूट प्लान देखकर ही सड़कों पर निकलें। बिना रूट प्लान देखे जाम में फंस सकते हैं। 13 और 14 अप्रैल (बुधवार और गुरुवार) को सुबह से आधी रात तक भारी वाहन प्रवेश नहीं कर सकेंगे।

विज्ञापन


गुरुवार को बैसाखी और मेष संक्रांति के स्नान पर्व पर दूसरे प्रदेशों से आने वाले यात्रियों और सद्भावना सम्मेलन के श्रद्धालुओं के वाहनों की पार्किंग की व्यवस्था पुलिस प्रशासन ने की है। जिन जगहों पर नो एंट्री रहेगी उनके बारे में भी जानकारी जारी की गई है। शहर में 13 अप्रैल की सुबह आठ बजे से रात 10 बजे तक और 14 अप्रैल की सुबह छह बजे से रात 11 बजे तक भारी वाहनों का शहर में प्रवेश पूरी तरह से प्रतिबंधित रहेगा।

विज्ञापन

ऐसा रहेगा ट्रैफिक प्लान

- दिल्ली की ओर से आने वाले वाहनों को खड्डा पार्किंग, रोडीबेलवाला दीनदयाल पार्किंग व पंतद्वीप पार्किंग में पार्क किया जाएगा।
- इन पार्किंग के भरने की स्थिति में वाहनों को चमगादड़ टापू में पार्क किया जाएगा। 
- रोड़ीबेलवाला व चंडी चौक पर दबाव की स्थिति में वाहनों को शंकराचार्य चौक से डायवर्ट कर हरिराम इंटर कालेज मैदान में पार्क किया जाएगा। 
- नजीबाबाद की ओर से आने वाले वाहनों को 4.2 किलोमीटर से डायवर्ट कर नीलधारा/गौरीशंकर पार्किंग में पार्क किया जाएगा। 
- देहरादून और ऋषिकेश की ओर से आने वाले वाहनों को दूधाधारी चौक से डायवर्ट कर मोतीचूर पार्किंग में पार्क किया जाएगा, मोतीचूर पार्किंग भरने की स्थिति में वाहनों को पुराना एआरटीओ चौक से डायवर्ट कर पावनधाम पार्किंग व सर्वानंद घाट पार्किंग में पार्क किया जाएगा।
- हाईवे मार्ग पर यातायात के अत्यधिक दबाव की स्थिति में दिल्ली की ओर से आने वाले वाहनों को डायवर्ट कर गुरुकुल कांगड़ी सर्विस लेन, सिंहद्वार, देशरक्षक तिराहा, बूढ़ीमाता, श्रीयंत्र पुलिया होते हुए दक्षद्वीप पार्किंग व बैरागी कैंप पार्किंग में पार्क किया जाएगा।
- भगवानपुर की ओर से आने वाले वाहनों को बहादराबाद बीएचईएल तिराहा से डायवर्ट कर सलेमपुर तिराहा - शिवालिकनगर-फाउंड्री गेट से धीरवाली पार्किंग व गुरुद्वारा सेक्टर-4 पार्किंग में पार्क किया जाएगा।
- देहरादून से दिल्ली जाने वाले वाहनों का शहर में अत्यधिक दबाव होने की स्थिति में देहरादून जनपद से समन्वय स्थापित कर वाहनों को बिहारीगढ़, छुटमलपुर, भगवानपुर होते हुए दिल्ली की ओर भेजा जाएगा।
- ऋषिकेश की ओर से दिल्ली जाने वाले वाहनों को शहर में अत्यधिक दबाव होने की स्थिति में ऋषिकेश कंट्रोल रूम से समन्वय स्थापित कर वाहनों को नेपाली फार्म तिराहा से डायवर्ट कर देहरादून, बिहारीगढ़, छुटमलपुर, भगवानपुर होते हुए दिल्ली की ओर भेजा जाएगा। 
- दिल्ली से देहरादून जाने वाले वाहनों का शहर में अत्यधिक दबाव होने की स्थिति में मंगलौर से वाहनों को डायवर्ट भगवानपुर- छुटमलपुर- बिहारीगढ़-होते हुए देहरादून की ओर भेजा जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed