Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Haridwar reaches 131st rank nationally and 11th in the state

Haridwar News: राष्ट्रीय स्तर पर 131 व राज्य में 11वीं रैंक पर पहुंचा हरिद्वार

Thu, 12 Nov 2026 06:58 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार Updated Thu, 12 Nov 2026 06:58 PM IST
विज्ञापन
Haridwar reaches 131st rank nationally and 11th in the state
-स्वच्छता सर्वेक्षण में हरिद्वार नगर निगम की लंबी छलांग, राष्ट्रीय रैंकिंग में 232 स्थान का सुधार
विज्ञापन

हरिद्वार। स्वच्छता सर्वेक्षण 2025-26 के परिणामों में नगर निगम हरिद्वार ने अपनी रैंकिंग में सुधार किया है। राष्ट्रीय स्तर पर कैटेगरी वाइज रैंकिंग में नगर निगम ने 232 स्थानों की छलांग लगाते हुए पिछली बार के 363वें स्थान से इस बार 131वां स्थान हासिल किया है। राज्य स्तर की रैंकिंग में हरिद्वार ने 20वें स्थान से सुधार करते हुए 11वां स्थान प्राप्त किया है।
धर्मनगरी हरिद्वार के लिए पिछले कई वर्षों से स्वच्छता रैंकिंग में बेहतर प्रदर्शन करना एक बड़ी चुनौती रहा है। पिछले वर्ष स्वच्छता सर्वेक्षण में शहर की रैंकिंग काफी नीचे पहुंच गई थी। ऐसे में इस बार नगर निगम की ओर से किए गए प्रयासों के सकारात्मक परिणाम सामने आए हैं।
विज्ञापन


मेयर किरण जैसल ने इस उपलब्धि पर नगर निगम के अधिकारियों और कर्मचारियों सहित शहरवासियों के सहयोग को महत्वपूर्ण बताया। उन्होंने कहा कि हरिद्वार को स्वच्छ और सुंदर बनाना केवल नगर निगम की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक का भी कर्तव्य है। सभी के सामूहिक प्रयासों से ही शहर को स्वच्छता के मामले में बेहतर बनाया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


नगर आयुक्त नंदन कुमार ने कहा कि शहर को और अधिक स्वच्छ बनाने के लिए नगर निगम की ओर से लगातार बेहतर कदम उठाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि हरिद्वार में प्रतिवर्ष करोड़ों श्रद्धालु पहुंचते हैं। ऐसे में शहर की स्वच्छता बनाए रखना बेहद जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed