{"_id":"667b24a41c2da583b70d6015","slug":"haridwar-police-force-reached-patanjali-in-large-numbers-late-night-2024-06-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haridwar : देर रात भारी संख्या में पतंजलि पहुंचा पुलिस बल, लोगों में हड़कंप... फिर ली राहत की सांस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haridwar : देर रात भारी संख्या में पतंजलि पहुंचा पुलिस बल, लोगों में हड़कंप... फिर ली राहत की सांस
Wed, 26 Jun 2024 01:42 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, हरिद्वार
अमर उजाला नेटवर्क, हरिद्वार
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Wed, 26 Jun 2024 01:42 AM IST
सार
इस दौरान पतंजलि की लाइट बंद कर दी गई थी। अचानक पतंजलि में भारी संख्या में पुलिस फोर्स देखकर आसपास के लोग भी घबरा गए।
विज्ञापन
मॉक ड्रिल
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मंगलवार देर रात भारी संख्या में पुलिस बल पतंजलि पहुंचा। इस दौरान पतंजलि की लाइट बंद कर दी गई थी। अचानक पतंजलि में भारी संख्या में पुलिस फोर्स देखकर आसपास के लोग भी घबरा गए। बाद में पता चला की पुलिस ने आतंकवादियों से निपटने के लिए मॉक ड्रिल की। तब जाकर लोगों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन
मंगलवार रात करीब साढ़े आठ बजे पुलिस को सूचना मिली कि पतंजलि योगपीठ में चार आतंकवादी घुस गए हैं। आनन-फानन में जिले के हर थानों से पुलिस टीम पतंजलि पहुंच गई। पुलिस ने पतंजलि पहुंचते ही सारी लाइटें बंद कर दी और पूरे परिसर को घेर लिया।
विज्ञापन
मॉक ड्रिल के दौरान पुलिस ने ऐसा घेरा बनाया कि आतंकवादी सरेंडर करने पर मजबूर हो गए। पुलिस ने पतंजलि में करीब चार घंटे मॉक ड्रिल की। एकाएक पतंजलि में भारी संख्या देख लोग घबराए और तरह-तरह की अफवाह उड़ने लगीं।
विज्ञापन