फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Haridwar organized vigilance awareness program at

Haridwar News: नाबार्ड के साथ युवाओं ने चलाया जागरूकता कार्यक्रम

Thu, 17 Oct 2024 01:39 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 17 Oct 2024 01:39 AM IST
विज्ञापन
Haridwar organized vigilance awareness program at
Iपूर्व कैबिनेट मंत्री ने भ्रष्टाचार मुक्त समाज के लिए जागरूकता को बताया जरूरीI
विज्ञापन


राष्ट्रीय कृषि एवं ग्रामीण विकास बैंक (नाबार्ड) के सहयोग से आदर्श युवा समिति हरिद्वार ने त्रिहरी पब्लिक स्कूल छाम पथरी भाग-2 में सतर्कता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। इसमें समाज के विभिन्न क्षेत्रों के लोगों ने महत्वपूर्ण विचार साझा किए।



पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद ने कहा कि भ्रष्टाचार मुक्त समाज की आवश्यकता है। यह केवल जागरूकता से ही संभव है। उन्होंने कहा कि सभी को सतर्क और जागरूक रहकर भ्रष्टाचार को समाप्त करने का प्रयास करना होगा। अधिवक्ता रमन दीप ने न्याय व्यवस्था में सतर्कता और पारदर्शिता के महत्व पर अपने विचार रखे। उन्होंने सतर्कता और ईमानदारी के मूल्यों को अपनाने के लिए समाज के सभी वर्गों से आगे आने का आह्वान किया।
विज्ञापन




कार्यक्रम में वरिष्ठ उप प्रमुख बहादराबाद धर्मेंद्र चौहान, लोकपाल मनरेगा सुनीता चौधरी, पंजाब नेशनल बैंक के अग्रणी बैंक अधिकारी संजय संत, नाबार्ड के जिला विकास प्रबंधक अखिलेश डबराल, गुरुकुल किसान उत्पादक संगठन के प्रतिनिधि, लखबीर सिंह, प्रधानाचार्य प्रियंका शर्मा आदि ने अपने-अपने क्षेत्र में सजगता के साथ कार्य करने के तरीके बताए।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed