{"_id":"58b5b3ce4f1c1b4459831512","slug":"haridwar-is-displayed-glimpses-of-pia-beauteous","type":"story","status":"publish","title_hn":"पिया अलबेला में दिखेगी हरिद्वार की झलक ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पिया अलबेला में दिखेगी हरिद्वार की झलक
अमर उजाला ब्यूरो हरिद्वार
Updated Tue, 28 Feb 2017 11:01 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
जीटीवी पर प्रदर्शित होने वाले टीवी शो पिया अलबेला में हरिद्वार के तीर्थस्थलों की झलक भी रुपहले पर्दे पर दिखाई देगी। टीवी शो की शूटिंग हरिद्वार के कई स्थानों पर शुरू की गई। जिसमें मंगलवार को गंगा किनारे सर्वानंद घाट पर सीन शूट किए गए।
मंगलवार को हरकी पैड़ी के पास सर्वानंद घाट पर डायरेक्टर सूरज बड़जात्या के निर्देशन में टीवी शो पिया अलबेला के कई दृश्य शूट किए गए। जो दृश्य शूट किए गए उनमें अभिनेत्री गंगा किनारे अपने प्रेमी के साथ वार्ता करती हुई दिखेगी। हालांकि अभी ये नहीं पता चल सका कि शूटिंग कितने दिन और किन स्थानों पर होगी। इस टीवी शो पिया अलबेला राजश्री प्रोडक्शन की टीम और कलाकर शूटिंग के लिए हरिद्वार पहुंचे हुए हैं। पिया अलबेला जीटीवी पर 6 मार्च से सोमवार से शुक्रवार रात 8:30 बजे से प्रदर्शित होगा। पिया अलबेला में मराठी अभिनेता अक्षय म्हात्रे और अभिनेत्री शीन दास मुख्य भूमिका निभा रहे हैं। शूटिंग के दौरान पहुंचे कलाकारों ने बताया कि अभिनेता अक्षय म्हात्रे एक आध्यात्मिक लड़का है। एक लड़की उस लड़के की मन की बात समझती है, उन दोनों के बीच एक रिश्ता जुड़ता है और यही शो की कहानी होगी। यह एक साधारण प्रेम कहानी है। उन्होंने बताया कि ये लव स्टोरी विश्वामित्र और मेनका की कहानी से प्रेरित है। शूटिंग देखने के लिए हरिद्वार के युवाओं की भीड़ जुटी रही।