फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Haridwar becomes favorite destination for holidays

छुट्टियों के लिए हरिद्वार बना फेवरेट डेस्टिनेशन

Tue, 31 May 2022 08:39 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 31 May 2022 08:39 PM IST
विज्ञापन
Haridwar becomes favorite destination for holidays
गर्मियों की छुट्टियों में धर्मनगरी दिल्ली एवं एनसीआर के लोगों के लिए फेवरेट डेस्टिनेशन बन गई है। दिल्ली एनसीआर से आने वाले लोग वीकेंड पर सुबह धर्मनगरी पहुंचने के बाद शाम तक घर वापसी कर रहे हैं। गंगा स्नान के साथ ही मंदिरों में दर्शन कर जंगल सफारी होने से यात्रियों के एक बार में ही तीन काम हो रहे हैं। इससे बच्चों का जहां मनोरंजन हो रहा है, वहीं परिवार के बड़े-बुजुर्ग पुण्यलाभ भी कमा रहे हैं।
विज्ञापन

उत्तर भारत में गर्मी चरम पर है। वहीं दूसरी तरफ स्कूलों में गर्मियों की छुट्टियां भी पड़ गई हैं। ऐसे में दिल्ली-एनसीआर की गर्मी लोगों को झुलसा रही है। गर्मी से एक दिन के लिए राहत पाने को दिल्ली एनसीआर में रहने वाले लोग धर्मनगरी का रुख कर रहे हैं। शनिवार को सरकारी एवं अर्द्ध सरकारी कार्यालयों में शाम पांच बजे अवकाश होने के बाद लोग धर्मनगरी के लिए निकल पड़ते हैं। रात 10 बजे तक धर्मनगरी हरिद्वार पहुंचने पर रात को होटलों में ठहरने के बाद रविवार की सुबह गंगा स्नान करते हैं। इसके बाद मां मनसा देवी, मां चंडी देवी मंदिर समेत अन्य मंदिरों में दर्शन करने के बाद बचे हुए समय का सदुपयोग करने के लिए सीधे जंगल सफारी के लिए निकल जाते हैं।
विज्ञापन

जंगल सफारी में हाथियों से लेकर अन्य जंगली जानवरों को देखने के बाद वह अपने गंतव्यों को वापस निकल जा रहे हैं। वहीं गर्मियों की छुट्टी होने के साथ ही सड़कों पर भी वाहनों का दबाव बढ़ने से पुलिस को कड़ी मशक्कत करनी पड़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जंगल सफारी का ले रहे आनंद
चीला रेंज, राजाजी टाइगर रिजर्व, झिलमिल झील पर पहुंचकर यात्री जंगल सफारी का आनंद ले रहे हैं। झिलमिल झील पर तो रात्रि में विश्राम के लिए टेंट भी लगे हुए हैं। ऐसे में यहां पर अधिकतर यात्री रात गुजारने के बाद सुबह के समय वापस लौट रहे हैं।

बाजारों में भी भीड़
गर्मी के दिनों में अधिकतर शहरों में दोपहर में बाजार बंद कर व्यापारी विश्राम को चले जाते हैं। लेकिन, धर्मनगरी में पूरे दिन भक्तों की भीड़ रहती है। दुकानों पर खरीदारों की भीड़ से व्यापारियों के चेहरे खिले हैं और रेस्टोरेंट, होटल में भक्तों की भीड़ ने काम करने वाले कर्मचारियों की मेहनत बढ़ा दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed