{"_id":"5db9d2a78ebc3e01802ec459","slug":"half-yearly-examination-will-be-held-from-november-4-preparations-complete-haridwar-news-drn3244525161","type":"story","status":"publish","title_hn":"चार नवंबर से होगी अर्द्धवार्षिक परीक्षा, तैयारियां पूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चार नवंबर से होगी अर्द्धवार्षिक परीक्षा, तैयारियां पूरी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सरकारी, शासकीय, अशासकीय स्कूलों में कक्षा एक से आठ तक की परीक्षा का शेड्यूल जारी कर दिया है। परीक्षा चार से 11 नवंबर तक होगी। परीक्षा के लिए प्रश्न पत्र स्कूल स्तर पर विषयवार शिक्षक ही तैयार करेंगे। परीक्षा के बाद मूल्यांकन स्कूल में ही किया जाएगा।
बेसिक शिक्षा विभाग से संबद्ध स्कूलों में परीक्षा शेड्यूल जारी हो गया है। चार नवंबर से परीक्षा होगी और इस दिन सभी कक्षाओं के छात्र-छात्राओं की परीक्षा होगी। जिला शिक्षाधिकारी डॉ. आनंद भारद्वाज ने बताया कि परीक्षा के लिए गाइड लाइन समस्त खंड शिक्षा अधिकारियों के साथ मुख्य अध्यापक, प्रधानाचार्यों को जारी कर दी गई है। निर्देशों में स्पष्ट जारी किया गया है कि प्रश्नपत्र विद्यालय स्तर पर ही विषयवार शिक्षक तैयार कर परीक्षा संपन्न कराएंगे। उसकी मूल प्रति परीक्षा विभाग में सुरक्षित रखेंगे। किसी भी दशा में प्रश्नपत्र को बाजार से क्रय न किया जाए। किसी भी दो विद्यालय के प्रश्न पत्र एक जैसे न हो। कक्षा 6 से 8 की लिखित परीक्षा 80 अंक, प्रोजेक्ट कार्य 10 अंक, मासिक परीक्षा 10 अंक की होगी। उन्होंने बताया कि परीक्षा से संबंधित कोई भी सामग्री सोशल मीडिया पर वायरल न की जाए अन्यथा संबंधित के खिलाफ साइबर लॉ एक्ट के तहत कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने परीक्षा स्कूल खुलने के नियत समय पर कराने को निर्देश दिए।