फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Half the seats left vacant in degree college

डिग्री कॉलेज में खाली रह गईं आधी सीटें

Fri, 04 Feb 2022 12:27 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 04 Feb 2022 12:27 AM IST
विज्ञापन
Half the seats left vacant in degree college
राजकीय डिग्री कॉलेज में खाली पड़ी कुर्सियां। - फोटो : HARIDWAR
धर्मनगरी में खुले पहले राजकीय डिग्री कॉलेज में आधी सीटें खाली रह गई हैं। जबकि बीएससी में तो 60 सीटों पर केवल पांच छात्रों ने ही प्रवेश लिया है। हालांकि, कॉलेज प्रशासन का दावा है कि नए सत्र से सभी सीटें भर जाएंगी।
विज्ञापन

पिछले साल प्रदेश सरकार ने भूपतवाला में पहला राजकीय डिग्री कॉलेज का संचालन शुरू किया था। कॉलेज का भवन बनाने के लिए प्रस्तावित जमीन पर निर्माण कार्य भी शुरू कर दिया है। कॉलेज भवन का निर्माण होने तक एक आश्रम के कुछ कमरे लेकर प्रवेश शुरू किए गए थे। आश्रम संचालकों की ओर से बाद में कमरे देने से इनकार करने पर कॉलेज को अब एक अन्य आश्रम में चलाया जा रहा है। विद्यार्थियों को दिसंबर तक एडमिशन लेने समय भी दिया गया था।
विज्ञापन

कॉलेज में कुल 120 सीटों निर्धारित की गई हैं। इनमें बीकॉम, बीए और बीएससी के लिए 60-60 सीटें हैं। इनमें बीकॉम में 37 और बीए में 33 छात्र-छात्राओं ने प्रवेश लिया। वहीं, बीएससी में केवल पांच विद्यार्थियों ने प्रवेश लिया। इससे बीकॉम में 23, बीए में 27 और बीएससी में 55 सीटों पर कॉलेज को छात्र-छात्राएं ही नहीं मिल पाए हैं। कॉलेज के प्राचार्य डॉ. दिनेश कुमार शुक्ला का कहना है कि इस बार कॉलेज का संचालन प्रभावित रहने से सभी सीटों पर प्रवेश नहीं हो सके हैं। आने वाले नए सत्र में उम्मीद है कि सभी सीटें भर जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed