फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Gurukul's team became the runner-up of the winter football tournament

विंटर फुटबॉल टूर्नामेंट की उपविजेता बनीं गुरुकुल की टीम

Mon, 17 Jan 2022 08:51 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 17 Jan 2022 08:51 PM IST
विज्ञापन
Gurukul's team became the runner-up of the winter football tournament
गुरुकुलकांगडी समविश्वविद्यालय की फुटबॉल टीम को ट्रॉफी देते अतिथि । - फोटो : HARIDWAR
गुरुकुल कांगड़ी समविश्वविद्यालय की फुटबॉल टीम ने विंटर फुटबॉल टूर्नामेंट की उपविजेता ट्रॉफी पर कब्जा कर लिया। ऋषिकेश फुटबॉल एकेडमी की ओर से आयोजित विंटर फुटबॉल टूर्नामेंट में देहरादून नेे ट्राई ब्रेकर में 3-2 के अंतर से गुरुकुल कांगड़ी की फुटबॉल टीम को हराया। उपविजेता बनकर गुरुकुल पहुंची टीम का कुलपति प्रो. रूप किशोर शास्त्री एवं कुलसचिव डॉ. सुनील कुमार ने स्वागत किया।
विज्ञापन

टूर्नामेंट में गुरुकुल की टीम ने अपने पूल की रायवाला फुटबॉल क्लब, हिमालयन स्पोर्ट्स एकेडमी रुड़की, देहरादून फुटबॉल क्लब और ऋषिकेश स्पोर्ट्स एकेडमी को हराकर फाइनल में जगह बनाई थी। गुरुकुल की टीम का फाइनल मुकाबला देहरादून के बीच हुआ। देहरादून की टीम विजेता बनी और गुरुकुल की टीम उपविजेता बनी। उपविजेता बनी गुरुकुल कांगड़ी की टीम को टूर्नामेंट की उपविजेता ट्रॉफी एवं 10000 नकद पुरस्कार मिला। टूर्नामेंट में गुरुकुल के खिलाड़ी वाजिद को बेस्ट प्लेयर और तनिश गिरी को बेस्ट कीपर के रूप में सम्मानित किया गया। कुलपति ने टीम को बेहतर प्रदर्शन के लिए निरंतर अभ्यास करने के साथ गुरुकुलीय परंपरा एवं मूल्यों का ध्यान रखते हुए खेल प्रतियोगिताओं में खेल भावना से मुकाबला करते रहने की सीख दी। कुलसचिव डॉ. सुनील कुमार ने खिलाड़ियों के विजय अभियान को जारी रखते हुए बेहतर हासिल की करने बधाई दी। शारीरिक शिक्षा एवं खेल विभाग के प्राध्यापकों ने भी गुरुकुल फुटबॉल टीम के बेहतर प्रदर्शन पर बधाई दी। क्रीड़ा परिषद के सचिव डॉ. अजय मलिक ने टीम को और बेहतर सुविधाएं प्रदान करने के लिए विश्वविद्यालय प्रशासन का धन्यवाद किया। टीम के स्वागत करने वालों में डीन, शिक्षा एवं प्रशिक्षण संकाय प्रो. विनय विद्यालंकार, डीन, योग एवं शारीरिक शिक्षा संकाय प्रो. सुरेंद्र कुमार, संयुक्त कुलसचिव डॉ. श्वेतांक आर्य ने भी बधाई दी। इस अवसर पर डॉ. शिवकुमार चौहान, डॉ. कपिल मिश्रा, डॉ. अनुज कुमार, प्रणवीर सिंह, कनिक कौशल, दीपक प्रकाश, शोध छात्र यशवंत सिंह, अश्वनी कुमार, संतोष रॉय आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed