{"_id":"60c4f2df8ebc3e64ba5984d3","slug":"grandfather-dies-after-being-hit-by-truck-grandson-injured-haridwar-news-drn3814170142","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक की चपेट में आने से दादा की मौत, पोता घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रक की चपेट में आने से दादा की मौत, पोता घायल
विज्ञापन
हरिद्वार-धनौरी मार्ग पर डीपीएस स्कूल व शिवधाम गुरु आश्रम के समीप सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि उनका पोता घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बच्चे को इलाज के लिए भूमानंद अस्पताल में भर्ती कराया। चालक ट्रक छोड़कर फरार हो गया।
शनिवार को हरियाणा कुरुक्षेत्र के नरकातारी नया दिदारनगर निवासी मोहनलाल शर्मा अपने परिवार के साथ कार से हरिद्वार पूजा करने जा रहे थे। दोपहर में भोजन करने के लिए उन्होंने अपनी कार सड़क किनारे शिवधाम गुरु आश्रम के पास रोक दी। परिवार के लोग सड़क किनारे बैठ गए।
मोहनलाल शर्मा अपने सात वर्षीय पोते ईशान शर्मा के साथ सड़क किनारे कार के पास ही खड़े थे। इस बीच बहादराबाद की ओर से आ रहे एक ट्रक ने दोनों लोगों और कार को अपनी चपेट में ले लिया। ट्रक पेड़ से जा टकराया। हादसे में 55 वर्षीय मोहनलाल शर्मा की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि ईशान शर्मा गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों की सूचना पुलिस मौके पर पहुंची और घायल ईशान को उपचार के लिए भूमानंद अस्पताल में भर्ती कराया। बहादाराबाद थाना प्रभारी संजीव थपलियाल ने बताया कि ट्रक को कब्जे में लेकर चालक की तलाश शुरू कर दी है। तहरीर आने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।