फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Grand daughter of MP Rita Bahuguna Joshi immersed in the Ganges

सांसद रीता बहुगुणा जोशी की पौत्री की गंगा में अस्थि विसर्जन

Sat, 21 Nov 2020 11:54 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 21 Nov 2020 11:54 PM IST
विज्ञापन
Grand daughter of MP Rita Bahuguna Joshi immersed in the Ganges
उत्तरप्रदेश के प्रयागराज से सांसद रीता बहुगुणा जोशी अपनी पौत्री के हरकी पैड़ी पर अस्थि विसर्जन ? - फोटो : HARIDWAR
उत्तर प्रदेश के प्रयागराज से सांसद और पूर्व कैबिनेट मंत्री रीता बहुगुणा जोशी की पौत्री की अस्थियां गंगा में विसर्जित कर दी गई। मयंक जोशी ने बेटी की अस्थियां वैदिक विधि-विधान के साथ गमगीन माहौल में विसर्जित की।
विज्ञापन

मालूम हो कि सांसद रीता बहुगुणा जोशी की पौत्री झुलस गई थी। इलाज के दौरान मासूम का निधन हो गया था। शनिवार को सांसद रीता बहुगुणा जोशी अपने परिवार के सदस्यों के साथ अस्थि कलश विसर्जन के लिए हरिद्वार पहुंचीं। रीता बहुगुणा जोशी के परिवार के तीर्थ पुरोहित पंडित राजीव वशिष्ठ और पंडित आदित्य वशिष्ठ ने विधि विधान से हरकी पैड़ी पर अस्थि विसर्जन कराया। इस मौके पर सांसद रीता बहुगुणा जोशी के अलावा उनके पति गोपाल दत्त जोशी, बेटे मयंक जोशी, पुत्र बहू रिया जोशी, बेटी क्याना जोशी मौजूद रहे। उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा, कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल, भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता मुन्ना सिंह चौहान, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता संजय पालीवाल, पूर्व नगर पालिकाध्यक्ष अध्यक्ष सतपाल ब्रह्मचारी, गंगा सभा के अध्यक्ष प्रदीप झा और महामंत्री तन्मय वशिष्ठ, भाजपा नेता उज्ज्वल पंडित, कन्हैया खेवड़िया आदि भी शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed