{"_id":"600f0ebb8ebc3e08c16213f1","slug":"government-to-end-the-obligation-of-kovid-report-haridwar-news-drn3688746120","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘कोविड रिपोर्ट की बाध्यता समाप्त करे सरकार’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘कोविड रिपोर्ट की बाध्यता समाप्त करे सरकार’
विज्ञापन
सिटी मजिस्ट्रेट को ज्ञापन देते प्रदेश व्यापार मंडल के पदाधिकारी।
- फोटो : HARIDWAR
व्यापारियों ने कुंभ में कोविड रिपोर्ट की बाध्यता समाप्त करने समेेत पांच सूत्रीय मांगों को लेकर सिटी मजिस्ट्रेट को ज्ञाप सौंपा। व्यापारियों ने कहा कि कोविड रिपोर्ट की अनिवार्यता के चलते यात्री हरिद्वार तक नहीं पहुंचेंगे। ऐसे में व्यापारी आर्थिक रूप से पूरी तरह से टूट जाएगा।
प्रदेश व्यापार मंडल के अध्यक्ष संजीव चौधरी के नेतृत्व में व्यापारी सिटी मजिस्ट्रेट से मिले। व्यापारियों ने सिटी मजिस्ट्रेट को ज्ञापन सौंपते हुए कोरोना रिपोर्ट की बाध्यता, कुंभ की अधिसूचना जारी करने, लॉकडाउन के दौरान बिजली-पानी के बिल, स्कूल फीस माफी और व्यापारियों के खाते मे सीधे एक-एक लाख की आर्थिक सहायता भेजने की मांग की। व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष संजीव चौधरी ने कहा कि हरिद्वार में बड़ी बड़ी पार्टियों के बड़े नेता आते हैं। उस समय हजारों लोग बिना मास्क के एकत्र होते हैं, उस दौरान कोई कोरोना रिपोर्ट नहीं मांगी जाती है। अब हरिद्वार में कुंभ और स्नान पर्व के नाम पर सरकार और प्रशासन को कोविड महामारी की याद आ जाती है। ज्ञापन सौंपने वालों में शिवालिक नगर शहर अध्यक्ष विभास सिन्हा, व्यापारी नेता संजीव कुमार, नेता पुष्पेंद्र गुप्ता, व्यापारी नेता जगदीप भारद्वाज, विपिन, अरविंद कुमार, शहर महामंत्री ऋषभ आदि शामिल रहे।
फोटो...
‘भुखमरी की कगार पर पहुंच जाएंगे व्यापारी’
हरिद्वार। महानगर व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष सुनील सेठी ने प्रधानमंत्री को पत्र लिख कुंभ के दौरान कोविड रिपोर्ट की बाध्यता समाप्त करने की मांग की। कहा कि कुंभ को लेकर व्यापारी काफी आस लगाकर बैठे हैं। कोरोना काल की आर्थिक चुनौतियों के चलते व्यापारी बरबादी की कगार पर पहुंच गया था। अब अगर कुंभ में भी व्यापार न चल पाया तो व्यापारी आत्महत्या को मजबूर होंगे। कुंभ के स्नान पर्वों के दौरान कोविड रिपोर्ट की बाध्यता के चलते काफी कम संख्या में यात्री हरिद्वार आएगा। ऐेसे में कोविड 19 की बाध्यता को समाप्त कर शारीरिक दूरी और मास्क की अनिवार्यता के आधार पर श्रद्धालुओं को स्नान कराया जाए।