{"_id":"6182df0c36894e702e2c04d0","slug":"government-should-dissolve-devasthanam-board-haridwar-news-drn395236171","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘देवस्थानम बोर्ड भंग करे सरकार’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘देवस्थानम बोर्ड भंग करे सरकार’
विज्ञापन
देवस्थानम बोर्ड भंग करने की मांग को लेकर आम आदमी पार्टी कार्यकर्ताओं ने बुधवार को पैदल मार्च निकाला। प्रदेश उपाध्यक्ष हेमा भंडारी के नेतृत्व में भगत सिंह चौक से प्रेमनगर आश्रम तक पैदल मार्च कर बोर्ड भंग करने की पुरजोर मांग की गई।
प्रदेश उपाध्यक्ष हेमा भंडारी ने कहा कि तीर्थ पुरोहितों के विरोध के बाद भी पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के कार्यकाल में देवस्थानम बोर्ड गठित हुआ। तीर्थ पुरोहित समाज इसके विरोध में तभी से आंदोलित हैं। लेकिन राज्य सरकार के कानों में जूं तक नही रेंगा है। धर्म की दोहरी राजनीति करने वाली भाजपा सरकार में हिंदू सुरक्षित नहीं है।
चुनाव संचालन समिति के सदस्य अनिल सती और नवीन मारिया ने कहा कि बुधवार को प्रदेश की 70 विधानसभाओं में देवस्थानम बोर्ड रद्द करने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया गया। जब तक बोर्ड को सरकार भंग नहीं करती आंदोलन जारी रहेगा। इस दौरान प्रदेश आशीष गौड़, शिशुपाल सिंह नेगी, गीता देवी, साहूकार सिंह, राकेश यादव, युवा मोर्चा उपाध्यक्ष नरेंद्र कोरी, प्रवीण कुमार, शाहीन अशरफ, अर्जुन सिंह, मालती कोरी, रेखा कोरी, शाह अब्बास, बॉबी कश्यप, तनुज शर्मा, गगन वर्मा, रविंदर कुमार, मयंक गुप्ता, सचिन बेदी, सुरेश तनेजा, किरण दुबे समेत कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।