फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Government not ready to listen to farmers

सरकार किसानों की बात सुनने को तैैयार नहीं

Sat, 12 Jun 2021 11:07 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 12 Jun 2021 11:07 PM IST
विज्ञापन
Government not ready to listen to farmers
टोल प्लाजा पर संयुक्त किसान मोर्चा का अनिश्चितकालीन धरना दसवें दिन भी जारी रहा। इस मौके पर मोर्चा कके जिला प्रभारी मुफ्ती मासूम अली ने कहा कि सरकार किसानों की बात सुनने को तैयार नहीं है। इसका जवाब किसान आने वाले समय में सरकार को देगा।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि डबल इंजन की सरकार पूर्ण रूप से फेल हो चुकी है। सरकारने किसानों के साथ बड़े-बड़े वादे किए थे। एक भी वादा पूरा नहीं किया। प्रदेश महासचिव रवि कुमार ने बताया कि हरियाणा, पंजाब, यूपी की तर्ज पर उत्तराखंड में भी बहादराबाद टोल प्लाजा पर अनिश्चितकालीन धरना दिल्ली के आंदोलन के समर्थन में चल रहा है और जल्दी उत्तराखंड के अन्य टोल प्लाजा पर भी धरने शुरू किए जाएंगे। इस दौरान जिला अध्यक्ष विजय शास्त्री, चमन लाल शर्मा, बलिंदर,राहुल, ऋषि पाल, शोएब अंसारी, गुलजार राजपूत, इंतजार, स्वराज, सोनू, साकिब, अल्तमस राव, अमन पुंडीर, आशीष, सलमान मलिक, अरविंद सिंह, सानू, सेवाराम, अनुज कुमार, हरपाल सिंह, रामपाल सिंह, सचिन बालियान, गजेंद्र, धर्मेंद्र मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed