फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Got married after studies, got half the amount of Kanyadhan scheme

बेटियों की होने लगी शादी, नहीं मिली प्रोत्साहन राशि

Wed, 04 May 2022 12:12 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 04 May 2022 12:12 AM IST
विज्ञापन
Got married after studies, got half the amount of Kanyadhan scheme
गरीब बेटियों को उच्च शिक्षा के प्रति प्रोत्साहित करने के लिए शुुरू की गई गौरा देवी कन्याधन योजना की आधी बकाया सहायता राशि सात साल बाद भी लाभार्थियों को नहीं मिली है। जबकि अब बेटियों की शादियां भी होने लगी हैं। ऐसे में अभिभावक प्रोत्साहन राशि के लिए अधिकारियों के चक्कर काट रहे हैं। सरकार दो हजार से अधिक बेटियों के करीब सवा पांच सौ करोड़ रुपये की कर्जदार बनी हुई है।
विज्ञापन

वर्ष 2015-16 में राज्य सरकार की ओर से बेटियों को इंटर के बाद उच्च शिक्षा के प्रति प्रोत्साहित करने के लिए गौरा देवी कन्याधन योजना शुरू की गई थी। योजना के तहत इंटर पास करने वाली बेटियों को 50-50 हजार रुपये दिए जाने थे। इस आस में जनपद की बेटियों ने इंटर की परीक्षा उत्तीर्ण करने के बाद आवेदन किए थे। जिसमें अनुसूचित और अनुसूचित जनजाति के लिए समाज कल्याण और सामान्य श्रेेणी की बालिकाओं के आवेदन प्रोबेशन विभाग में जमा किए गए थे। इनमें से प्रोबेशन विभाग में आए आवेदनों में 1318 और समाज कल्याण कार्यालय के 758 लाभार्थियों को 25-25 हजार रुपये की एफडी तो दे दी गई थी। पर 2076 बेटियों की 25-25 हजार रुपये की एफडी आज तक नहीं दी गई है।
विज्ञापन

समाज कल्याण विभाग पर बेटियों का एक करोड़ 89 लाख 50 हजार रुपये बकाया चल रहे हैं। वहीं, प्रोबेशन विभाग पर भी तीन करोड़ 29 लाख 50 हजार रुपये की भुगतान राशि अवशेष है। इससे दोनों विभागों पर इंटर पास करने वाली बेटियों का पांच करोड़ 19 लाख रुपये का कर्ज है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

यह थी योजना
बीपीएल परिवार या फिर छात्रा के परिवार की सालाना आय ग्रामीण क्षेत्र में 15,976 रुपये व शहरी क्षेत्र में 21,206 रुपये से अधिक नहीं होनी चाहिए। ऐसी कन्याओं के अभिभावकों की ओर से तब योजना के तहत आवेदन किए गए थे। लेकिन योजना शैक्षणिक वर्ष 2015-16 के बाद समाप्त कर दी गई थी। वर्ष 2016-17 से सरकार की ओर से नंदा गौरा योजना का संचालन किया जा रहा है। जिसे महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास विभाग की ओर से क्रियान्वित किया जा रहा है।

--
योजना की शेष चल रही प्रोत्साहन राशि के लिए शासन को डिमांड पत्र भेजा गया है। जैसे ही शासन से बजट आएगा। उसका लाभ लाभार्थी कन्याओं को दे दिया जाएगा।
- टीआर मलेठा, जिला समाज कल्याण अधिकारी, हरिद्वार
गौरा देवी कन्या धन योजना में जिन पात्र लाभार्थियों को आधी रकम नहीं मिल पाई है। उसके लिए लगातार शासन से मांग की जा रही है। जब सरकार पैसा देगी, वह भी तभी लाभार्थियों को एफडी बनवाकर दे देंगे।
- अविनाश सिंह भदौरिया, जिला प्रोबेशन अधिकारी, हरिद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed